देवरिया 30/11/25*सुहागरात से पहले दुल्हन मायके लौटीः देवरिया में ससुराल पहुंचकर 20 मिनट में शादी तोड़ी; दूल्हा बोला- इज्जत मिट्टी में मिल गई
देवरिया में एक नई-नवेली दुल्हन ने ससुराल में 20 मिनट रहने के बाद पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने अपना यह फैसला घर के आंगन में सुनाया, उस वक्त वहां रिश्तेदार और परिवार की तमाम महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं भौचक रह गईं।
पहले तो लोगों को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। सवाल पूछा- क्या हुआ? फिर दुल्हन ने अपनी बात दोहराई। कहने लगी कि उसे पति के साथ नहीं रहना है। सुसराल वालों ने लड़की को खूब मनाया। उसके इस फैसले की वजह पूछी। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही।
लड़के वालों ने दुल्हन के घरवालों को बुलाया। गांव में दोनों परिवारों के बीच पांच घटे पंचायत चली। सभी समझाते रहे, लेकिन लड़की नहीं मानी। पंचायत में ही लिखा-पढ़ी के बाद दोनों ने अलग रहने के फैसला किया और एक पेपर पर साइन कर संबंध खत्म कर लिए।
दूल्हे ने दहेज में मिले सभी सामान वापस कर दिए। इसके बाद दुल्हन सुहागरात से पहले ही मायके लौट गई। दूल्हे ने कहा- पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिल गई।
6 महीने पहले तय हुई थी शादी
देवरिया क

More Stories
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….