दिल्ली03मार्च25*वासुदेव घाट की यमुना आरती।
कैमरा मैन दिनेश सिंह के साथ अनुष्का बघेल की खास रिपोर्ट।
दिल्ली*दिल्ली के वासुदेव घाट पर यमुना जी की आरती होने लगी है हर रविवार और मंगलवार को ब्राह्मण घाट पर आकर मां यमुना का पूजन करते हैं और फिर विशाल आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें की दिल्ली वासी जाकर उसका आनंद उठाते हैं। जैसे-जैसे लोगों को पता चलता जा रहा है भीड़ बढ़ने लगी है। जब लोगों से पूछा गया तो उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण बताया और मन को शांति मिलने वाली आरती की खूब तारीफ की, और सरकार को भी धन्यवाद किया, घाट की देखभाल और उसको स्वच्छ रखने के लिए। यमुना वासुदेव घाट के पास साफ सफाई नजर आई। लोगों ने कहा जैसे गंगा मां और त्रिवेणी की आरती के लिए बनारस हरिद्वार जाना पड़ता है, वह आनंद हमें अब दिल्ली में भी मिलने लगा है। आने वाले समय में वासुदेव घाट एक बड़ा ही टूरिस्ट प्लेस बन सकता है।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला