झांसी 13 दिसंबर। झॉंसी के सदस्यों ने लिया सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रशिक्षण में भाग।
अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंन्द्र मेक्सिको के भारत में स्थित बोरलोंग इंस्टीट्यूट फ़ॉर साउथ एशिया ,जबलपुर के तत्वाधान में सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई पद्धति पर 3 दिवसीय प्रशिक्षित हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविधालय झांसी के कुलपति अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में 11 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें डॉ अमय काले ,डॉ राकेश नेगी, डॉ अनिल कुमार राय , डॉ अर्पित सूर्यवंशी, डॉ गोविंद विश्वकर्मा, डॉ राजवीर यादव, पुष्पेंद्र निरंजन , नितिन नामदेव , चंद्रपाल यादव तथा 2 बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रगितशील किसान सुजीत कुमार पाठक, राजकुमार दुवे ने प्रतिभाग किया। इन सभी लोगों को सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई पद्धति: के विभिन्न प्रकार एवं सब्सिडी संचालन की विभिन्न जानकारियां दी गई। सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार से प्रश्न रखें बुंदेलखंड के किसानों को कैसे लाभ हो इस पर भी जानकारी प्राप्त की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
दिल्ली28अक्टूबर25*एसिड अटैक का मामला सरासर फर्जी निकला
नई दिल्ली28अक्टूबर25*महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और संपूर्ण राष्ट्र के लिए सुख-शांति की कामना की।
अयोध्या28अक्टूबर25“जय सिया राम” के जयघोष से गूंजा सरैठा गाँव,संपन्न हुआ श्रीराम-सीता विवाह