March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 08 नवंबर। पंचमपुरा में खराब पड़े हैंडपंप।

झांसी 08 नवंबर। पंचमपुरा में खराब पड़े हैंडपंप।

झांसी 08 नवंबर। पंचमपुरा में खराब पड़े हैंडपंप।

ग्राम पंचमपुरा में एएनएम सेंटर के पास लगा सरकारी हैडपंप खराब हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। इसी प्रकार ग्राम बरुआमाफ में भावरी माता मंदिर के पास लगा हैंडपंप एक पखवाड़े से अधिक समय से खराब पड़ा हुआ है। जिससे श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को पीने की पानी के लिए दो चार होना पड़ रहा है। शिवदयाल कुशवाहा, चंद्रभान, मनसुख, हरदयाल, रामप्रसाद, शिवम्, विशाल, मनीराम, फेरनलाल कुशवाहा, नारायणन, किशुन कुशवाहा आदि ग्रामीणों ने बरुआमाफ, पंचमपुरा में लगे हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की है।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

Taza Khabar