झांसी 08 नवंबर*रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई मामला जमीनी रंजिश का बताया जा रहा है। गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम बंकापहाड़ी निवासी रामसेवक उर्फ मुन्ना पुत्र रामनाथ पांचाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 8 नवंबर को सुबह 6 बजे मेरा लड़का अजय उम्र 30 वर्ष घर पर था तभी गांव का लड़के को बुलाने आया और कहने लगा कि ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर मेरे खेत पर चलो मेरा लड़का खेत में ट्रैक्टर चलाने लगा खेत में ट्रैक्टर चलाने में उसके रोटावेटर में मिट्टी फस गई तो मेरे पुत्र को कहने लगा कि रोटावेटर में से मिट्टी निकाल दो मेरा लड़का ट्रैक्टर से उतरकर मिट्टी निकालने लगा इसी बीच पंकज पुत्र शैलेंद्र ने जल्दी ट्रैक्टर पर चढ़ गया और जान समझकर ट्रैक्टर का रोटावेटर चला दिया। जिससे मेरे पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई है मेरा उक्त व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा है इसी कारण इन लोगों ने साजिश की तहत मेरे पुत्र की ट्रैक्टर से घटना कर दी उक्त लोग मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये तथा मेरे पुत्र को जानबूझकर मार डाला उक्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 14 मार्च 26 माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगामी जनपद भ्रमण को लेकर वरिष्ठ पुलिस एक अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण