झांसी 06 दिसंबर। आयोजित श्रीरामार्चा धार्मिक अनुष्ठान। श्रद्धा, भक्ति, भाव के साथ जो मनुष्य श्रीरामार्चा यज्ञ का अनुष्ठान कराता है तो उसके सभी मनोरथ कामना नाथ भगवान पूर्ण करते है। यह उद्गार कामदगिरि परिक्रमा मार्ग चित्रकूट धाम से पधारे त्रिलोकीनाथदास महाराज ने आयोजित श्रीरामार्चा अनुष्ठान के दौरान कही। उन्होंने शंकर, पार्वती की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि एक दिनी श्रीरामार्चा का यज्ञ जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से कराता है तो उसकी हर मनोकामना कामता नाथ भगवान पूर्ण करते है। संत जी ने कहा कि एक दिनी श्री रामार्चा यज्ञ के अनुष्ठान में पुष्प व तुलसी पत्रों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है जो अनुष्ठान के समय भगवान को समर्पित किए जाते है। इस दौरान हरिकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संतोष कुमार, इंद्रप्रकाश, रामाकांत, बिष्णुकांत, वेदप्रकाश, स्वदेश, प्रिन्स कुमार, योगेंद्र द्विवेदी, बिपिन बिहारी, राजू विश्वकर्मा, अनिल द्विवेदी, भगवत विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, भोलू मिश्रा,भगवानदास सैन, नीलेश सैन आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 4 मार्च 26 *09 उपद्रवियो का शांति भंग मे चालान*
मथुरा 4 मार्च 26* क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा होली पर्व पर वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….