March 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी 05 नवंबर*ग्राम पंचायत हरपुरा में पेयजल के लिए बिजली के इंतजार में बैठे ग्रामीण ।

झांसी 05 नवंबर*ग्राम पंचायत हरपुरा में पेयजल के लिए बिजली के इंतजार में बैठे ग्रामीण ।

झांसी 05 नवंबर*ग्राम पंचायत हरपुरा में पेयजल के लिए बिजली के इंतजार में बैठे ग्रामीण ।

ग्राम पंचायत हरपुरा में पेयजल की किल्लत के चलते पंचायत विभाग द्वारा चार अलग अलग ड्राई क्षेत्र वाले मुहल्लों में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के चलते बोर कराये गये है। लेकिन शाम को विद्युत की हो रही असमय कटौती से ग्रामीण घंटो बर्तन रखकर पानी भरने के बैठे रहते है। ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान का आरोप है की भंड़रा विद्युत उपकेंद्र के पंचमपुरा फीडर पर अधिक ग्राम जुड़े होने से तथा जर्जर तार हो जाने से लाइन फॉल्ट हो जाती है। जिससे ग्रामीणों से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होने के साथ पानी भरने के लिए बर्तन लेकर घंटो बिजली के इंतजार में बैठना पड़ रहा है। हरपुरा प्रधान चरन सिंह बुंदेला, कल्लू कुशवाहा, रमेश, नरेंद्र श्रीवास, पूर्व प्रधान गोटीराम अहिरवार, किशोरी रैकवार, बालादीन पाल, ताहिद खान, दिनेश कुशवाहा, शिवाजी सिंह राजा, राजू कुशवाहा, मंगल रैकवार आदि ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शाम की होने वाली बिजली कटौती बंद करके की मांग की है।

झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।