झाँसी28अगस्त*पानी में डूबा हरपुरा पंचमपुरा का रिपटा
झांसी 28 अगस्त। ग्राम हरपुरा, पंचमपुरा के मध्य बने संपर्क मार्ग के लिए सिजार नदी पर बना नीचे रिपटे पर बरसाती पानी बार बार आ जाने के चलते स्थानीय ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों के लिए आवागमन प्रभावित हो जाता है। मालूम हो कि सिजार नदी पर बने हुए चेक डैम में पानी का भराव एवं बुथाव हो जाने से ग्राम हरपुरा के पास बने हुए रिपटा पर जलभराव हो जाने जाने से राहगीरों को निकल पाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से रपटा को ऊंचा किए जाने साथ ही दोनों ओर सुरक्षा पट्टी बनाए जाने की मांग की गई है। ताकि लोगों का आवागमन प्रभावित के साथ किसी प्रकार किसी दुर्घटना की आशंका नही रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*