जोधपुर7अक्टूबर*महात्मा गाँधी शांति – सद्भावना पुरस्कार 2021 समारोह आयोजित*
*जोधपुर 4 अक्टूबर I* हेल्प फाउंडेशन एवं बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी शांति सद्भावना पुरस्कार ?0??” समारोह आयोजित किया गया I आयोजक आमिर खान एवं स्नेहा भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जोधपुर केंद्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि व जोधपुर नगर निगम उत्तर के उपमहापौर अब्दुल करीम, लेफ्टिनेंट अर्जुन चौधरी एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (पश्चिम) रविंद्र बोथरा विशेष अतिथि तथा मुख्य वक्ता डॉ. आकाश मिड्ढ़ा, विशेष वक्ता डॉ. मधुश्री चौधरी एवं वायलिन वादक केशव पंवार और डॉ. बिंदु टाक की विशेष उपस्थिति थी I कार्यक्रम की शुरआत में मुख्य वक्ता डॉ. आकाश मिड्ढ़ा ने गाँधी जी पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है यह दिन आत्म मूल्यांकन का दिन है और इस दौर में जब सम्पूर्ण विश्व एक बुरे दौर से गुजर रहा है तो सभी को साथ लेकर चलने वाली बापू की सीख और उनके दर्शन को अपनाने की जरूरत है अपने व्याख्यान में उन्होंने महात्मा गाँधी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन एवं चिंतन पर विस्तार से चर्चा की I विशेष वक्ता डॉ. मधुश्री चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गाँधी जी का सम्पूर्ण जीवन ही अपने आप में प्रेरणा है I उनकी लिखी किताबें बेहद उपयोगी है जीवन को समझने के लिए I उन पर लिखी किताबें बहुत प्रेरणादायी हैं, खासकर बच्चों के लिए इसलिए हम बड़ों को पहले खुद उन पुस्तकों से गुजरकर उन विचारों को आत्मसात करना होगा I
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश शर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को बधाई दी एवं समारोह में विशेष रूप से सहयोग दे रही स्वर्ण भारत परिवार राजस्थान ईकाई की अध्यक्ष डॉ. बिंदु टाक की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्रीय कारागृह में महिला कैदियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी तैयार करने का एवं उन्हें समय- समय पर मोटिवेशन क्लासेज के माध्यम से शिक्षित करने का काम डॉ. टाक द्वारा किया जा रहा है जो निश्चय है सराहनीय है और हमारा प्रयास है कि जोधपुर केंद्रीय कारागृह में स्वर्ण भारत परिवार के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर लाइब्रेरी स्थापित कर एक आदर्श प्रस्तुत किया जाए I
इस सम्मान समारोह में सामाजिक व जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा अपनी भागीदारी से समाज में शांति सद्भावना बढ़ाने में प्रयासरत रहने वाले प्रबुद्ध नागरिकों एवं संस्थाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया जिसमें मनीष भाटी , शमीम उल्लाह खान , प्रियंका अरोड़ा , मानवेन्द्र भटनागर , राकेश कुमार जोशी , सुनील पुरोहित , संभली संस्था , तहज़ीब संस्था, उस्ताद हमीम बक्श, शेख रईस अहमद, नन्दा बोहरा सहित लगभग 35 प्रबुद्ध नागरिकों एवं संस्थाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया I मंच संचालन कवयित्री उर्वशी चौहान एवं अपूर्वा शर्मा द्वारा किया गया समारोह के अंत में हेल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष ख़ुशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया I

More Stories
अयोध्या १६ फरवरी * शोक संतृप्त परिवारों से मिलकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने व्यक्त की संवेदना परिजनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*