पुलिस थाना सरदारपुरा
जोधपुर4मार्च*तीन वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की गई टाटा मैजिक गाड़ी बरामद*
● घटना में प्रयुक्त टेक्सी भी बरामद,
> चोरी कर वाहन के पार्टस व पहिये निकाले
प्रथम सूचना रिपोर्ट का विवरण :
दिनांक 13.03.2022 को प्रार्थी श्री मोहम्मद साकिर निवासी जालोरी गेट ईदगाह सरदारपुरा जोधपुर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 24.02.2022 को मैंने मेरा टाटा मैजिक टैंपो को रोग निदान केंद्र तारघर सरदारपुरा के पास खराब हो जाने के कारण खड़ा किया था जिसे दिनांक 05.03.2022 को देखा तो नहीं मिला मैंने मेरे स्तर पर तलाश की पर टेम्पो नहीं मिला। मेरा टाटा मैजिक टेम्पो कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गये वगेरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 74 / 2022 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस :
श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर श्रीमती वंदिता राणा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्री हरफूल सिंह के व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त पश्चिम जोधपुर श्री चक्रवर्तीसिंह राठौड के सुपरविजन में जोधपुर शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए व चोरी का खुलासा करने हेतू मन थानाधिकारी दिनेश लखावत पु०नि० को उचित निर्देश दिये। जिस पर मन थानाधिकारी द्वारा श्री सलीम मोहम्मद उनि के नेतृत्व में कानिस्टेबल कैलाश राजपुरोहित, मेहराम गोदारा, राकेश पूनियां, राकेश मण्डा की टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा अपने आसूचना संकलन, • सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी आधार पर मुल्जिमान अजय सिंह पुत्र श्री चतर सिंह जाति राजपूत उम्र 30 साल पेशा टैक्सी ड्राईवर निवासी ग्राम डूंगरावास • पुलिस थाना मेड़ता रोङ जिला नागौर, दीपक सिंह पुत्र श्री सुरजसिंह उम्र 32 साल जाति राजपूत पेशा टैक्सी ड्राईवर निवासी लक्ष्मण नगर पुलिस थाना बनाड जोधपुर व मोहम्म्द आरीफ पुत्र श्री फकीर मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 25 साल पेशा टैक्सी ड्राईवर निवासी लक्ष्मण नगर पुलिस थाना बनाङ जोधपुर को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिमान के कब्जे से प्रकरण में चोरित वाहन टाटा मैजिक टेम्पो व वक्त घटना में प्रयुक्त वाहन टेक्सी को जब्त किया गया। मुल्जिमान द्वारा प्रार्थी के तारघर के पास खड़े वाहन का कुछ दिन तक रकी कर योजना बनाकर अपना एक टेम्पो रात्रि में लाकर
चोरित टाटा मैजिक टेम्पो को अपनी टेक्सी से टोचिंग कर चुराकर लक्ष्मण नगर नांदडी बनाड ले जाकर अपने घर के पास खाली प्लॉट में खड़ा कर दिया गया और चोरी किये गये वाहन को खुर्द बुर्द करने के लिए सीटें, पहिये, नबर प्लेट आदि खोल दिये गये ताकि चोरित वाहन की पहचान नहीं हो सके।
(दिनेश लखावत पु०नि०) थानाधिकारी पुलिस थाना सरदारपुरा जोधपुर पश्चिम

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*