*रिपोर्टर चेतन चौहान जोधपुर*
जोधपुर22दिसम्बर*भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन शनिश्चर्जी मंदिर थान में संपन्न हुआ। परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि इस वर्ष की द्वितीय साधारण सभा का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा किया गया। परिषद सदस्यों एवं सदस्यों के बालक बालिकाओं द्वारा नृत्य, कंठस्थ गीता पाठ और देशभक्ति गीतों द्वारा समा बांधा गया ।
सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने गत मीटिंग एवं शाखा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों जो किए गए जिनमें प्रमुखता से कोविड टीकाकरण में 20 कैंप द्वारा 7750 लोगों को लाभ पहुंचाना, एमडीएम अस्पताल के जल मंदिर में दो वाटर कूलर को प्रतिस्थापित करना, सर प्रताप लॉ कॉलेज में एक वाटर कूलर को प्रतिस्थापित करना इत्यादि के बारे में सदन को अवगत कराया गया। वित्त सचिव पुखराज फॉफलिया ने शाखा का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ प्रभात माथुर ने परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं आने वाले नव वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में सदन को अवगत कराया । प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा और प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों को सराहा एवं सदस्यों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।
मंच का संचालन श्रीमती अर्चना बिरला द्वारा किया गया। साथ ही अन्नी, सावी, पीहू खुश,खुशी रितिषा, निकिता, दिव्यांशु और हर्विका सिंह को पारितोषिक वितरण किया गया।
प्रो डी एल माथुर, शशि कुमार बिड़ला, रामा किशन भूतड़ा, किशन दास बिडला, अजय माथुर, ज्योति प्रकाश अरोड़ा, ओम बूब, हरीश चन्द्र माथुर, दिनेश शर्मा, अरुण प्रजापत तथा परिषद परिवार के सद्स्य उपस्थित थे।

More Stories
हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या
हरदोई 14 फ़रवरी 26*त्योहारों पर शांति व्यवस्था और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आज कोतवाली में मंथन
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,