जोधपुर09फरवरी*स्वच्छता निरीक्षक विद्यार्थियों द्वारा डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट जोधपुर के स्वच्छता निरीक्षक डिप्लोमा 30 वे बेच के विद्यार्थियों को क्षेत्रीय निदेशक श्री विनोद जी पालीवाल के निर्देशन पर दिनांक 09/02/23 को डॉ.सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज,जोधपुर का शेक्षणिक भ्रमण करवाया गया | संस्थान के स्वच्छता निरीक्षक डिप्लोमा कोर्स के प्रिंसिपल डॉ. एम. एम. पुरोहित और कोर्स कोर्डिनेटर तमन्ना चौहान की उपस्थिति में कोर्स के पाठ्यक्रम के अनुसार स्वच्छता निरीक्षक विद्यार्थियों द्वारा शरीर के अंगो के बारे में दैनिक कार्य प्रणाली व उनके अंगो के बारे में बताया गया | इस कि सम्पूर्ण जानकारी डिप्लोमा कोर्स के प्रिंसिपल डॉ. एम. एम. पुरोहित द्वारा विस्तृत रूप से प्रदान की गयी तथा मानवीय शर्रीर की संरचना और उन के द्वारा किये जाने वाले कार्य एवं शरीर की रक्त संरचना और उससे सम्बंधित अंगो के बारे में विस्तार में समझाया गया तथा बाद में विद्यार्थियों के प्रश्नो एव. जिज्ञासा का समाधान किया गया | विधार्थियो ने बड़े ही उत्सुकता के साथ ज्ञान प्राप्त किया। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के बलदेव नगर स्थित जोधपुर केंद्र द्वारा संचालित स्वच्छता निरीक्षक डिप्लोमा कोर्स में विद्यार्थियो को आद्योगिक इकाईयो, अस्पतालों, फ़िल्टर हाउस, पब्लिक हेल्थ केंद्र, शमशान घाट, गौशाला, कचरा डिपो आदि का शैक्षणिक भ्रमण द्वारा स्वच्छता निरीक्षक का सम्पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता हैं|
सादर धन्यवाद
श्रीमती तमन्ना चौहान
कोर्स कोर्डीनेटर
आँल इंडिया ईंस्टिट्युट आँफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (AIILSG),
बलदेव नगर मसुरिया, जोधपुर

More Stories
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर
मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा 14 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*