जोधपुर 31 जनवरी**नगर निगम दक्षिण वार्ड 58 में वैक्सीनेशन
*नगर निगम दक्षिण वार्ड 58 में वैक्सीनेशन शिविर में 98 वर्षीय जेठी शेखावत सहित सभी आयु वर्ग ने करवाया उत्साहपूर्वक टीकाकरण*
रिपोर्टर चेतन चौहान
जोधपुर। वैक्सीनेशन अभियान के तहत नगर निगम दक्षिण के वार्ड 58 में वार्ड पार्षद व नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान के नेतृत्व में हाईकोर्ट काॅलोनी रोड स्थित भगवती काॅलोनी बी सेक्टर में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ।
वार्ड प्रवक्ता पंकज जांगिड़ ने बताया कि शिविर में 15+ व 18+ आयु वर्ग के कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की दोनों डोज तथा 60+ आयु वर्ग व फ्रंट लाइन वर्कर्स के बुस्टर डोज लगाकर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 98 वर्षीय जेठी शेखावत के टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ होने के कारण उनके घर जाकर कोवेक्सीन की प्रथम डोज लगाई। साथ ही सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवाया।
इस दौरान रेजीडेंसी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. तेजसिंह और उनकी मेडिकल टीम की एएनएम सरला जोशी, सीएचए पुजा जांगिड़, आशा सहयोगिनी सरोज गुर्जर सहित वार्ड प्रभारी घनश्याम पंडित, महेंद्र शर्मा और वार्डवासियों ने सेवाएं दी।

More Stories
सुल्तानपुर २९ मार्च २६ * गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान,किया विधायक जी का सम्मान
अयोध्या २९ मार्च २६ * रुदौली में समाजवादी अधिवक्ता सभा का भव्य शक्ति प्रदर्शन
मथुरा 29 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी माँट द्वारा पुलिस बल के साथ मांँट टोल पर पैदल गश्त *