March 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।

जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।

जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।

जींद हरियाणा *भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुनील माजरा ने बताया कि भारतीय किसान ने यूनियन के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर जनसंपर्क अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। संगठन के पद अधिकारी गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 31 मार्च को जिला जींद की नई अनाज मंडी में एक बड़ी किसान मजदूर रैली का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र नैन ने 21 मार्च को जिले के विभिन्न गांवो में सभाएं करेंगे। जिसमें गांव डिघल, गोच्छी, ढराना व पहाड़ीपुर शामिल है। जिला झज्जर के प्रधान सुनील माजरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को जिला झज्जर से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर जींद की नई अनाज मंडी में होने वाली किसान मजदूर रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा की लंबे समय से किसान अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज है। यदि सरकार ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

किसानों की मुख्य मांगे –

• अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील निरस्त करवाना।
• किसानो की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन की रिपोर्ट के हिसाब से गारंटी कानून बना कर दिया जाए।
• किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए।
• स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाए।
• लखीमपुर खीरी में किसनो की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
• कृषि संकट को हल करने में विफलता के कारण केंद्रीय वाणिज्य मंत्री “पीयूष गोयल” को बर्खास्त किया जाए।
• फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए।