जालौन23मार्च*डीएम के निर्देश पर खनिज विभाग ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाया अभियान
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर खनिज विभाग ने ओवरलोड व बिना प्रपत्र ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में खास बात ये रही कि बीते दिनों जिन ट्रकों पर कार्रवाई की गई थी उन ट्रकों के ऑन लाइन चालान हुए थे उन्होंने चलानी शुल्क जमा नही किया था वो ट्रक खनिज विभाग के फेर में फंस गए ऐसे सभी ट्रकों को पकड़कर फेक्ट्री चौकी और ऐट थाने में खड़ा कराया।
जिला खनिज अधिकारी रणवीर कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में किसी भी सूरत में अवैध ओर ओवरलोडिंग नहीं होने दिया जाएगा। समय समय पर अभियान चलाकर ओवरलोड या बिना प्रपत्र के वाहन पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। खनिज अधिकारी रणवीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुकेश मिश्रा खनिज इंस्पेक्टर ने प्रर्वतन दल के साथ आज फिर ऐट ओर उरई मॉर्ग पर अभियान चलाया।जिसने 16 ट्रकों पर कार्रवाई की गई। खास बात ये रही कि ये पकड़े गए सभी ट्रक बोहि है जिन्होंने चलानी शुल्क जमा नही किया था।ये सभी ट्रक पहले हुई करवाई में पकड़े गए थे और सभी के चालान काट कर राजस्व जमा करने के निर्देश दिए थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।