जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट यूपीआजतक
जयपुर09फरवरी24*सायोनारा’-2024 भव्य समारोह द्वारा विद्यार्थियों को दी गई विदाई
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, प्रतापनगर के ‘रूद्राक्ष’ सभागार में 8 फरवरी, 2024 को विद्यालय की बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई देने हेतु ‘सायोनारा’-2024 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में पधारे प्रतिष्ठित सीए. भूपेन्द्र जी मंत्री व प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीमान् सुरेन्द्र जी करनानी व ईसीएमएस के अध्यक्ष श्री केदारमल जी भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग जी बाहेती, विद्यालय के मानद् सचिव सीए. गणेश जी बांगड़ एवं भवनमंत्री श्री अजय जी सारड़ा की उपस्थिति में सर्वप्रथम सरस्वती मंदिर में दीप प्रज्वलन किया गया।
ईसीएमएस के अध्यक्ष श्री केदारमल जी भाला ने स्वागत भाषण द्वारा समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियाँ आएँगी, लेकिन उनसे विचलित न होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का कार्य करना होगा। विद्यालय मानद् सचिव सीए. गणेश जी बांगड़ ने अपने आशीर्वचन द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि विद्यार्थी जीवन एक साधना है, इसका अर्थ है-अपने भीतर की श्रद्धा और विश्वास की शक्तियों को संग्रहीत करके एक नई शक्ति को जागृत करना। किसी भी मंजिल को हासिल करने में अनेक प्रकार की विपरीत परिस्थितियों का सामना तो करना ही होता है, किंतु बुद्धिमान लोग इनका दृढ़ता से सामना करके सफलता का द्वार खोलते हैं, यही उनकी साधना है। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रीटा जी भार्गव ने अपने उद्बोधन द्वारा जीवन में सदा नये संकल्पों के साथ अपने लक्ष्य-प्राप्ति के प्रति समर्पित रहकर परिवार व समाज के प्रति उत्तरदायित्वों के निर्वाह की प्रेरणा दी। आमंत्रित अतिथि सीए. भूपेन्द्र जी मंत्री ने अपने प्रेरणा संदेश में कहा कि व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता को बनाए रखना चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मकता प्राप्त होगी और आगे बढ़ने का एक विशेष संबल प्राप्त होगा। इसी क्रम में श्री सुरेन्द्र जी करनानी ने अपने उद्बोधन में द्वारा विद्यार्थियों को अपनी पसंद के अनुसार कार्यों के प्रति लगने व दृढ़ संकल्प के साथ बढने हेतु प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं धृति लड्ढा व रक्षिता विजय ने अपने जीवनानुभवों द्वारा अपने अनुजों को कॅरियर के प्रति जागरूकता के साथ लगने हेतु प्रेरित किया। हैड बाॅय इक्षित व हैड गर्ल अदिति व्यास ने बारहवीं कक्षा की ओर से विद्यालय प्रदत्त संस्कारों को जीवनभर अपनाए रखने का संकल्प किया। विद्यालय के अनुजों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य व गीत-संगीत से परिपूर्ण प्रभावी प्रस्तुतियाँ देकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों नव चेतना व सकारात्मकता प्रदान कर बोर्ड परीक्षा में सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*