जयपुर04जून2023*सुपर मॉम का खिताब जीतने रैंप पर उतरीं स्टाइलिश वोमेन्स।
जयपुर से प्रदेश ब्यूरो चीफ ब्रजेश पाठक यूपीआजतक।
मदर्स वॉक विद बेबी बंप में गर्भवती महिलाओं ने की कैटवॉक, 100 से अधिक महिलाएं हुईं सम्मानित।
जयपुर। महिला सशक्तिकरण और मातृत्व की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से द दीवाज क्लब की ओर से रविवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुपर मॉम फैशन शो एवं अवॉर्ड सेरेमनी सीजन 2 का आयोजन किया गया। आर स्क्वायर इवेंट्स के सहयोग से आयोजित किए गए इस अनूठे फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिता में जहां एक ओर विभिन्न परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने रैम्प पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं अवॉर्ड सेरेमनी में 100 से अधिक महिलाओं को परिवार और समाज में अतुलनीय योगदान देने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में राजस्थान सरकार के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं जलदाय मंत्री महेश जोशी शामिल रहे। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. हेमा मुदगल, भावुक अग्रवाल, केटीसी ग्रुप के डायरेक्टर राज खान, चौमूं राजघराने की सदस्य रूक्ष्मणि कुमारी, ईएचसीसी हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंजू शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। द दीवाज क्लब की फाउंडर डायरेक्टर कीर्ति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मदर्स वॉक विद बेबी बंप रहा, जिसमें प्रेगनेंट लेडीज ने रैम्प पर कैटवॉक की।
द दीवाज क्लब की फाउंडर डायरेक्टर कीर्ति शर्मा और आर स्क्वायर इवेंट्स के डायरेक्टर संकल्प विधानी ने बताया कि सुपर मॉम के दूसरे सीजन में 4 सीक्वेंस में फैशन शो हुआ, जिसमें पार्टिसिपेंट्स ने इंडो वेस्टर्न, रॉक एंड रॉल में वेस्टर्न आउटफिट्स शोकेस किए, वहीं रीजनल राउंड में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति दर्शाते परिधानों को मंच पर प्रस्तुत कर भारत की सांस्कृतिक विविधताओं को जीवंत कर दिया। इस बीच पार्टिसिपेंट्स की डांस और म्यूजिकल परफार्मेंस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। इस फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेताओं को 13 कैटेगरी में क्राउन और सैश पहनाए गए, वहीं सुपरमॉम अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल पार्टिसिपेंट्स को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट हैंपर भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में फीमेल रैप सिंगर गार्गी शर्मा और दर्शन की लाइव परफॉरमेंस ने सबका मन मोहा। स्टाइल ओशन के मेकओवर आर्टिस्ट देव सैन ने सभी मॉडल्स की स्टाइलिंग और मेकअप किया। इस मौके पर हुए टॉक शो ‘जिंदगी बेधड़क’ में ईएचसीसी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा की। कार्यक्रम में सोनिया मल्होत्रा, आभा छाबड़ा, अर्चना शर्मा, रीना जैन, सुमन खुराना, पावी, वंदना, उषा पंवार, मानसी राठौर, ज्योति, रजनी सचदेवा crown maker Avinash आदि मेंबर्स का भी भरपूर सहयोग रहा।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*