जयपुर02सितम्बर24*विद्यालय में मनाया गया बछ -बारस
एमपीएस इंटरनेशनल विद्यालय में बछ- बारस पर्व मनाया गया इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों द्वारा टॉक शो प्रस्तुत किया गया इसमें विद्यार्थियों ने गाय की मनुष्य जीवन में धार्मिक आर्थिक ,सांस्कृतिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगिता बताई |
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने अध्यापिकाओं एवं बच्चों के साथ मिलकर गाय व बछड़े की पूजा – अर्चना की | महोदया ने छात्रों को गायों के संरक्षण व उनकी देखभाल के विषय में भी समझाया|
More Stories
*आज का राशिफल*07 जुलाई 2025 , सोमवार*
नई दिल्ली07जुलाई25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*