जम्मू कश्मीर29अक्टूबर23*श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ईदगाह इलाके में आतंकियों ने इंस्पेक्टर को मारी गोली।
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों की खबर सामने आ रही है। आज (रविवार 29 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने गोली मार दी, जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जवान घायल हो गया है।
इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना जवानों ने सुरक्षा बड़ा दी है। घटनास्थल के आसपास भी प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई है।
- ईदगाह में आतंकी ने की फायरिंग
- गोली लगने से जेके पुलिस का अधिकारी घायल
- फायरिंग के बाद सुरक्षा कड़ी की गई
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जेके पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर फायरिंग की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकी ने पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना के तुरंत बाद श्रीनगर के ईदगाह में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*