जम्मू 26 मार्च 26*कश्मीर में फिर मिले आस्तीन के सांप-घाटी में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़* पाकिस्तान-बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क; 10 संदिग्ध पकड़े
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना व सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है. इसके लिए घाटी में तलाशी ली जा रही है. इस बीच काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया, जिसमें सीमा पार से होने वाली भर्ती के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. तलाशी के दौरान कई अहम डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए. इससे आतंकी हैंडलर के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ. बता दें कि काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने आज SSP ताहिर भट्टी की देखरेख में श्रीनगर, गांदरबल और शोपियां जिलों में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान एक बड़े आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ. यह मॉड्यूल नियंत्रण रेखा (LoC) के पार बैठे हैंडलरों के साथ तालमेल बिठाकर और बांग्लादेश में मौजूद एक नेटवर्क की मिलीभगत से काम कर रहा था.
अभियान को लेकर CIK अधिकारियों ने बताया,’ कश्मीर घाटी में 10 जगहों पर तलाशी ली गई. यह तलाशी NIA एक्ट के तहत नियुक्त स्पेशल जज की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई. यह मामला पुलिस स्टेशन CIK में दर्ज FIR नंबर 01/2026 से जुड़ा है, जिसमें गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट की धारा 13, 17, 18, 18-B, 20, 38 और 39 के तहत आरोप लगाए गए हैं.’ बताया जा रहा है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे हैंडलर्स की ओर से लगातार निर्देश मिल रहे थे. इसके जरिए आतंकी गतविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. वहीं इसमें फंडिंग करके स्थानीय युवाओं को जोड़ने का भी काम किया जा रहा था. बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों की ओर से एक ड्रग पेडलर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है..

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,