चित्रकूट26अक्टूबर23*श्री हनुमानजी आश्रम नांदी के भंडारे में लगा साधु संतों का जमावड़ा।
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
जनपद चित्रकूट के प्रसिद्ध पाताली हनुमान जी आश्रम नांदी के प्रधान शिष्य अनन्त श्री विभूषित श्रीराम चन्द्र दास , .पंजाबी भगवान.जानकी कुंड, चित्रकूट के परम शिष्य श्री राम कृष्ण दास जी महाराज का साकेत हो गया जिनका वैष्णवराधन -विशाल भंडारा नांदी हनुमान जी आश्रम प्रांगण में आज 26 अक्टूबर 2023 को दोपहर से प्रारंभ है। नांदी आश्रम के महंत महेंद्र दास जी महाराज द्वारा बताया गया गुरू महाराज जी के भंडारे में भारत के विभिन्न प्रदेशों के महंत और दूरदराज के संत शिरोमणि उपस्थित हो रहे हैं। यह विशाल भव्य भंडारा भारत के कोने-कोने से पधारे हुए महंतों की पूजा अर्चना के उपरांत प्रारंभ किया गया जो दोपहर से शाम तक तक निरंतर चलता रहेगा।जिस पर हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*