चित्रकूट20अक्टूबर23*धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान श्री राम की बारात.
चित्रकूट से संजय मिश्रा की रिपोर्ट यूपीआजतक।
जनपद चित्रकूट के मानिकपुर तहसील अंतर्गत ग्राम ऐचवारा में धूम धाम से निकली राम बारात पहुंची निरंजन सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के घर। ठा0 दिलीप सिंह जिला प्रचारक सर्वण आर्मी ने की श्री राम बारात की अगुआई।
चित्रकूट। ऐचवारा के बगलामुखी मंदिर मार्ग में 151 वर्षों से ग्राम समाज की ओर से चल रही रामलीलाचित्रकूट20अक्टूबर23*धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान श्री राम की बारात। गाजे बाजे के साथ राजा रामचंद्र जी की जय जयकार के बीच भव्य राम बारात निकाली गई तथा गांव वासियों ने जगह-जगह घर से निकल शोभा यात्रा की पूजा अर्चन किया।
बुधवार की शाम बगलामुखी मंदिर मार्ग में राम लीला भवन से रामलीला कमेटी के संरक्षक नंदकिशोर तिवारी के साथ गांव के भारी संख्या में लोग राम बारात में सम्मिलित होकर गांव का भ्रमण करते हुए भव्य डीजे की धुन व राजा रामचन्द्र जी की जय जयकार के बीच बारात राम निरंजन सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के घर पहुंची जहां परिवार के साथ ठा0 दिलीप सिंह जिला प्रचारक सर्वण आर्मी ने श्री राम की बारात की अगुआई की और बारात के ठहरने की उत्तम ब्यवस्था की और बारातियों का स्वागत किया नास्ता कराया। इसके बाद खाना खिलाया फिर अपने घर में सादी के कार्यक्रम किया और सभी कार्यक्रमों के बाद भगवान श्री राम कलेवा के बाद राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व सीता जी की भव्य पूजा अर्चना के बाद बिदाई की।
इस मौके पर मैनेजर संतोष कुमार तिवारी, अश्वनी तिवारी (सोनू) लवकुश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, घट्टू तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, रामचरित मिश्रा, अवध किशोर त्रिपाठी, विजय तिवारी, रामानंद तिवारी, गुलशन तिवारी, अतुल मिश्रा गंगा राम त्रिपाठी, रोहित मिश्रा, शुभम तिवारी, विनय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 मिल्लिया कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ
पूर्णिया बिहार 7 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस का सराहनीय कदम: बैंकों की सुरक्षा के लिए विशेष निरीक्षण
कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे