चित्रकूट01अगस्त23*अन्ना मवेशियों के संदर्भ में भाकियू ने BDO को सौंपा ज्ञापन। चित्रकूट
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को अन्ना गोवंशों को गौशालाओं मैं संरक्षित करने हेतु वीडियो को दिया ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक तरफ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मोटा अन्य , श्री अन्न , जो स्वास्थ्यवर्धक एवं रासायनिक उर्वरक रहित होता है उसका उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद चित्रकूट के जिम्मेदारों द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है, जनपद में विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के आदेशों की खुली चुनौती दी जाती है। जनपद चित्रकूट मे समस्त विभागीय कार्यालयों में बाबू राज चलता है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष द्वारा उदाहरण देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अन्ना गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को बार-बार आदेश/निर्देश देने के बावजूद भी अन्ना गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। तत्काल अन्ना गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित नहीं किये गये तो जनपद चित्रकूट के किसान बिजली बिल, किसान क्रेडिट कार्ड, सोसाइटी खाद बीज आदि बिलों की भरपाई किसी कीमत पर नहीं कर सकते। कार्यक्रम में शिवदयाल सिंह बघेल जिला उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह चौहान,उदय नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह,प्रकाश राजपूत, अर्जुन सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,