चित्रकूट 28 अप्रैल* अपने ही चाचा की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 28 अप्रैल* चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी द्वारा ग्राम खरौंद में हुयी बुजुर्ग की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये हत्या करने वाले अभियुक्त अजय उर्फ पप्पू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 01/02.04.203 की रात्रि में ग्राम खरौंद में प्यारेलाल पुत्र स्व0 सुरिजपाल की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी थी । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र सत्यरोहन की तहरीर पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 199/2023 धारा 302 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को घटना के सही अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अजय उर्फ पप्पू पुत्र चन्द्रभान निवासी खरौंदा थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त अजय, मृतक प्यारेलाल का सगा भतीजा है, अभियुक्त प्यारेलाल से घरेलु कारणों के चलते अंदर ही अंदर रंजिश रखता था तथा अपने दूसरे सगे चाचा सरजू पुत्र सुरिजपाल को फंसाने के उद्देश्य से डंडे से गला दबाकर खेत में हत्या कर दी थी । क्योंकि मृतक प्यारेलाल एवं अभियुक्त अजय का चाचा सरजु से जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद था इसलिये अजय अपने चाचा सरजू का फंसाने चाहता था ।

More Stories
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत