March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 17 मार्च* थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने असन्तुलित होकर पलटे ट्रेक्टर में दबे व्यक्ति को सकुशल निकाल कर इलाज कराकर घर वापस छोड़ा।

रिपोर्ट – संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट 17 मार्च* पहाड़ी चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में थानाध्यक्ष पहाड़ी रामसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा असन्तुलित होकर पलटे ट्रेक्टर में दबे व्यक्ति को सकुशल निकालकर इलाज कराकर घर वापस भेजा।
आज दिनांक-17.03.2023 को पहाड़ी कस्बे के विसंडा रोड ओबरी के पास तकरीबन सुबह 5 बजे बबली पुत्र रामप्रताप सिंहपुर खेत का काम निपटा कर कर अपने गांव सिंहपुर जा रहे थे तभी ओबरी गांव के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया राहगीरों ने पहाड़ी थाना पुलिस को ट्रैक्टर पलटने की सूचना दी, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पहाड़ी रामसिंह तत्काल मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर में दबे व्यक्ति को आनन -फानन में बाहर निकाला और इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुँचाया गया। पहाड़ी पुलिस की तत्परता से घायल व्यक्ति की जान जाने से बच गई पुलिस के नेक काम की लोगों ने पहाड़ी पुलिस की भूरी -भूरी प्रशंसा की।

Taza Khabar