चित्रकूट 16 मार्च* थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम सेमरदहा में हुई घटना से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट – संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट न्यूज़ यूपी आज़तक।
चित्रकूट 16 मार्च* चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बहिलपुरवा गुलाबचन्द्र सोनकर तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 12/2023 धारा 67 आई0टी0 एक्ट व मु0अ0सं0 13/2023 धारा 306 भादवि0 के वाँछित अभियुक्त पंकज यादव पुत्र उमेश यादव निवासी अतरी मजरा माराचन्द्रा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक 13 मार्च 2023 को थाना बहिलपुरवा अंतर्गत ग्राम सेमरदहा निवासी नन्दकिशोर त्रिपाठी पुत्र स्व0 हीरालाल त्रिपाठी ने अपनी पत्नी व लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी एवं जंगल में जाकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
विवेचना में पाया गया कि पंकज यादव उपरोक्त द्वारा लड़की की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी थी जिससे क्षुब्ध होकर नन्दकिशोर त्रिपाठी(पिता) उपरोक्त ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी थी एवं आहत होकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*