ग्वालियर23जून2023*क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
*पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़कर उसके कब्जे से लगभग एक लाख रूपये कीमत की 10.60 ग्राम स्मैक की जप्त*
*तस्कर के पास से एक एक्टिवा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा तथा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी किया जप्त*
ग्वालियर। दिनांक 23.06.2023 – *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22.06.2023 को ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की एक्टिवा सवार एक व्यक्ति थाना ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत तानसेन नगर के पास स्मैक बेचने की फिराक में घूमते हुए देखा गया है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने *अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* तथा *सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे* को क्राईम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे व सीएसपी ग्वालियर/डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी ग्वालियर श्री सुरजीत सिंह तोमर के द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम को रमटा पुरा पुल के पास वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया और मुखबिर सूचना के आधार पर मादक पदार्थ तस्कर की तलाश की गई। पुलिस टीम को कुछ समय बाद तानसेन नगर की तरफ से एक काले रंग की एक्टिवा सवार व्यक्ति आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर एक्टिवा मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को भैरव संतर मुरार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक सफेद रंग का थैला मिला जिसके अन्दर पीले रंग की पॉलीथिन व एक छोटा इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा मिला। पीले रंग की पॉलीथिन को खोलकर देखने पर उसमें स्मैक रखी हुई पाई गई। स्मैक की तौल कराने पर कुल 10.60 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 01 लाख रूपये की पाई गई तथा तलाशी में एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया, आरोपी के पास से मिली एक्टिवा को भी पुलिस द्वारा आरोपी के पास से जप्त किया गया। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0 358/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे स्मैक के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
*जप्त मशरूका*:- 10.60 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 01 लाख रुपये, एक्टिवा काले रंग की एमपी 07-एसपी-9133 कीमती लगभग 30 हजार रुपये तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा कीमती 100 रूपये, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल कीमती लगभग 2 हजार रुपये कुल मशरूका कीमती लगभग 1,32,100/-रूपये।
*मुख्य भूमिका*:-क्राईम ब्रांच टीम- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, सउनि राजीव सोलंकी, आरक्षक गौरव आर्य, अरुण पवैया, रामवीर सगर, अनिल मौर्य, आर. चालक राजकुमार जाट।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर उप निरीक्षक सुरजीत सिंह तोमर, थाना ग्वालियर की टीम सउनि जवाहर सिंह पटेल, आरक्षक अनुज सिंह जाट, राहुल भदौरिया, मौकम, धर्मपाल, म.आर. नीतू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*