थाना पनिहार पुलिस की कार्यवाही
ग्वालियर14जुलाई23*पनिहार थाना क्षेत्र में हुई डकैती में शामिल अंतर्राज्यीय गैंग के फरार तीन और सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
🔴 *आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ट्राली और एक ट्रेक्टर किया जप्त।*
ग्वालियर 14.07.2023 – थाना पनिहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कांसेर के रायपुर बांध के पास विगत माह हुई डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए *अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* द्वारा उक्त प्रकरण के फरार शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया, उक्त प्रकरण के 04 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के तारतम्य में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर एसडीओपी घाटीगाँव श्री संतोष पटेल* के मार्गदर्शन में *प्रशिक्षु आईपीएस विदिता डागर* के नेतृत्व में थाना पनिहार पुलिस की टीम को उक्त डकैती की घटना के शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी पनिहार प्रशिक्षु आईपीएस विदिता डागर द्वारा थाना बल की टीम बनाकर उक्त डकैती की घटना कारित करने वाले फरार शेष बदमाशों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। थाना पनिहार पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 14.07.2023 को उक्त घटना में लूटी गई ट्रॉली उत्तरप्रदेश के कन्नौज से मय न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर के बरामद की जाकर डकैती की घटना में वांछित उत्तरप्रदेश की गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस विदिता डागर ने पुलिस टीम के साथ स्वयं दबिश देकर सम्पूर्ण डकैती की घटना का खुलासा किया है। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों से बरामद किये गए माल की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है और पूर्व में ही पुलिस द्वारा डकैती की घटना कारित करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 04 सदस्यों को 15 लाख के मशरूका सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।
*पीड़ित विजय शाक्य जिसने अपना खेत बैचकर ट्रेक्टर खरीदा था और उसे जंगल में नहर निर्माण के लिए किराये पर लगा दिया था। पीड़ित को जब अपना ट्रेक्टर और ट्राली मिलने की सूचना मिली तो वह शीघ्र थाने पर आ गया और अपने ट्रेक्टर और ट्राली की पूजा की तथा ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के लिए पुलिस का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की।*
*घटना का विवरण:*- दिनांक 6/7.06.2023 की दरमियानी रात को ग्राम कांसेर के रायपुर बांध के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा नहर बनाने का काम कर रहे मजदूर एवं ट्रेक्टर स्वामी को बंधक बनाकर एवं मजदूरों के हाथ पैर बांधकर हथियारों से डरा धमकाकर ट्रेक्टर और ट्राली को लूटकर ले गये थे। जिस पर से थाना परिहार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*बरामद मशरूका:*- ट्रॉली उत्तरप्रदेश के कन्नौज से मय न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर कुल मशरूका लगभग 06 लाख रूपये का बरामद किया गया।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी पनिहार सुश्री विदिता डागर, (परिवीक्षाधीन भापुसे), उनि अभिनव शर्मा थाना प्रभारी थाना आरोन, सउनि विनोद छारी, सउनि हबीब खान, आर. रिंकू यादव, आर. रवीन्द्र जादौन, आर. चन्द्रसेन धाकरे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 31 मार्च 26*महावीर जयंती पर 31 मार्च को पूरे शहर में मांस–मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद