April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोरखपुर24जून2024*फिशरमैन आर्मी ने जाने माने हस्तियों को किया सम्मानित

गोरखपुर24जून2024*फिशरमैन आर्मी ने जाने माने हस्तियों को किया सम्मानित

गोरखपुर24जून2024*फिशरमैन आर्मी ने जाने माने हस्तियों को किया सम्मानित

श्रेष्ठ को चुनना और फिर उन्हें मंच पर लाकर सम्मान देना बहुत बड़ी उपलब्धि -बृजलाल तिवारी

गोरखपुर। फिशरमैन आर्मी ट्रस्ट की तरफ से नौषढ में खजनी मोड़ स्थित शिवम लान में दिनांक 23 जून दिन रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें जाने-माने वरिष्ठ लेखक व पत्रकार बृजलाल तिवारी, आरके श्रीवास्तव,पवन गुप्ता,साहेब राम साहनी, अधिवक्ता पिन्टू साहनी, आदि को सम्मानित किया गया।
फिशरमैन आर्मी ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रभान निषाद ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमे अलग-अलग क्षेत्र से हकीकत में धरातल पर कार्य करने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया जाता है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन वरिष्ठ हस्तियों को सम्मानित किया गया है व फिशरमैन आर्मी ट्रस्ट की तरफ से उन सबके उज्जवल भविष्य कामना की गई।
वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार बृजलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी नए काम को प्रारंभ करना तो आसान है परंतु उसे निरंतरता से चलाते रहना बहुत मुश्किल है जिसे फिशरमैन आर्मी ट्रस्ट ने सच कर दिखाया है। अपने ही साथियों के बीच से श्रेष्ठ को चुनना और फिर उन्हें मंच पर लाकर सम्मानित करना ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
मुख्य अतिथि दारा सिंह निषाद ने पत्रकारों को संबोधित हुए कहा कि गोरखपुर जनपद में पत्रकार इतने एक्टिव हैं जो समस्याओं को तत्काल उजागर करते हैं। इससे हमें भी कई बार इनका निराकरण समय रहते करने में मदद मिलती है। हमें ये बहुत कम देखने को मिला है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राइज एंड शाइन सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता पिंटू साहनी ने
कहा कि ने कहा कि गोरखपुर के पत्रकार इतने संगठित होकर एक ग्रुप के रूप में इतनी एकता रखते हैं ये भी अपने आप में अनूठी बात है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के इस दौर में जहां ब्रेकिंग और तत्काल का इतना प्रेशर है, वहां भी इतनी जिम्मेदारी के साथ खबर प्रेषित करना पुरस्कार ही है।
कार्यक्रम का संचालन राजकपूर निषाद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में फिशरमैन आर्मी ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान निषाद द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मौके पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी गण एवं सम्मानित गणमान्य मौजूद रहे।

Taza Khabar