गोण्डा3अक्टूबर*राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व पीएम स्व० शास्त्री के जन्मदिन 2 अक्टूबर के मौके पर प्रा०वि० नारायणपुर मांझा में वसुंधरा फाउंडेशन के बैनर तले किया गया वृक्षारोपण*
कर्नलगंज गोण्डा। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व गौरवशाली प्रतिभा के धनी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर 02 अक्टूबर 2021 को प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर मांझा शिक्षा क्षेत्र कर्नलगंज गोंडा में वसुंधरा फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिका नम्रता मिश्रा, सहायक अध्यापक परशुराम यादव,शिक्षामित्र उमेश पाठक, रसोईया शालिग्राम, सफाई कर्मी तथा वसुंधरा फाउंडेशन के संस्थापक हरिहर प्रसाद आर्य, उपाध्यक्ष नीरज दिवाकर, कोषाध्यक्ष उषा कनौजिया व तमाम सहयोगी दल सत्यम कनौजिया, दुर्गेश कनौजिया,अमित कुमार, अंशु, नंदकुमार सहित सभी लोग मौजूद थे। संस्थापक हरिहर प्रसाद आर्य ने बताया कि वसुंधरा फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्य है। इस कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों को याद किया गया तथा उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को अपनाने व अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*