April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा21फरवरी*यूपीआजतक चैनल से गोण्डा की खास खबरे

गोण्डा21फरवरी*यूपीआजतक चैनल से गोण्डा की खास खबरे

[21/02, 8:18 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
21.02.2022

▶️? *प्रेक्षकों ने डीएम व एसपी संग स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, मानक अनुरूप तैयारियों के दिए निर्देश*

सोमवार को निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षकों ने डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ नवीन गल्ला मंडी बहराइच रोड पहुंचकर स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट तथा मंडी निरीक्षक को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम के सभी कक्षों में दो दिवस के अन्दर दीपक रोधी ट्रीटमेंट कराकर रिपोर्ट दें। इसके अलावा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, बल्लियां आदि 22 तारीख की शाम तक हर हाल में लग जाएं। कक्षों में ईवीएम, वीवीपैट आदि को सुरक्षित रखने एवं क्रमवार जमा कराने के लिए नम्बरिंग करा दी जाए जिससे दिक्कत न हो। सुरक्षा प्रबंधों हेतु भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तैयारियां कराने के निर्देशित किया गया।
मा0 प्रेक्षकों ने विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना केन्द्र बनाने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[21/02, 8:18 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 21 फरवरी, 2022

*राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्री ट्रायल बैठक माननीय प्रभारी प्रधान न्यायाधीश/अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष में सम्पन्न*

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निदेशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश डाॅ0 दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेश के आलाक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 मार्च, 2022 को सफल बनाने हेतु प्री ट्रायल बैठक माननीय प्रभारी प्रधान न्यायाधीश/अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष सं0-01 गोण्डा तथा श्री कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की उपस्थिति में आहूत की गयी।
प्री ट्रायल बैठक में परामर्शदाता सुश्री रूचि मोदी द्वारा रोली बनाम अमित व अंजुमन बानो बनाम साबिर अली आदि आदि में सुलह समझौता हेतु उभय पक्षों से वार्ता की गयी, जिसमें उभय पक्षों को अलग-अलग बुलाकर तथा एक साथ बैठाकर उनसे सुलह समझौता हेतु वार्ता की गयी। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च, 2022 को पारिवारिक मामलों से अधिकतम वादों के निस्तारण किये जाने हेतु उपस्थित अधिवक्ताओं एवं वादकारीगण को भी सुलह समझौता के माध्यम से अपने वादों को समाप्त कराने हेतु अनुरोध किया गया।
इसी प्रकार प्री ट्रायल बैठक में परामर्शदाता श्रीमती सरस्वती तिवारी व श्रीमती रश्मि चैधरी द्वारा पारिवारिक मामलों नफीसुननिशा बनाम मो0 सैफ, विट्टन सिंह प्रति अखिलेश सिंह, फूलजहां बनाम समीम व रानी बनाम विजय आदि में सुलह समझौता हेतु उभय पक्षों से वार्ता की गयी, जिसमें उभय पक्षों को अलग-अलग बुलाकर तथा एक साथ बैठाकर उनसे सुलह समझौता हेतु वार्ता की गयी।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च, 2022 को पारिवारिक मामलों से अधिकतम वादों के निस्तारण किये जाने हेतु उपस्थित अधिवक्ताओं एवं वादकारीगण को भी सुलह समझौता के माध्यम से अपने वादों को समाप्त कराने हेतु अनुरोध किया गया।
[21/02, 8:18 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
21.02.2022

▶️? *प्रशिक्षण से अनुपस्थित 18 कार्मिकों के खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर के आदेश*

मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले 18 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि एलबीएस पीजी कालेज में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण में छठवें दिन 06 शिक्षकों सहित कुल 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार द्वारा दिए गए हैं। इसी प्रकार प्रशिक्षण में 10 कर्मचारी विलम्ब से आए जिनका का प्रशिक्षण आगामी 23 फरवरी को एलबीएस पीजी कालेज में कराया जाएगा।
[21/02, 8:18 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
21.02.2022

▶️? *निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए सी-विजिल एप का करें इस्तेमाल, मात्र सौ मिनट में होगा निस्तारण-डीएम*

जिला निर्वाचन अधिकारी उज्ज्वल कुमार ने जनसामान्य से अपील की है कि निर्वाचन सम्बन्धी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सी-विजिल (नागरिक सतर्कता) ऐप का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप पर की जाने वाली शिकायत का हर हाल में मात्र 100 मिनट में निस्तारण कराया जाता है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लंघन की रिपोर्ट करने हेतु एक नया मोबाइल ऐप है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल का आशय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए परस्पर सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है।
उन्होंने जनसामान्य को सी-विजिल एप के बारे में बताते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की रिपोर्ट में देरी के परिणाम स्वरूप अक्सर अपराधी निर्वाचन आयोग के उड़नदस्तों की नजर से बच निकलते हैं। इसके अतिरिक्त, भौगोलिक स्थिति विवरणों की सहायता से घटना स्थल की तुरंत और सही ढंग से पहचान करने के लिए ठोस प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में सी-विजिल का उपयोग किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप पर की गई शिकायत को मात्र 100 मिनट में निस्तारित करना होता है। इसलिए निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का अधिकाधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर सकता है। सी-विजिल उपयोगकर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्राइड एप्लिेकशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो लेने देता है। उन्हांेेने बताया कि इस ऐप को कैमरा, अच्छे इन्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस वाले किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उनकी तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में तत्काल जाने की जरूरत नहीं होती। सी-विजिल, सतर्क नागरिकों को जिला नियन्त्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और फील्ड यूनिट (उड़न दस्तों), स्टेटिक निगरानी दलों के साथ जोड़ता है, जिससे एक तीव्र और सटीक रिपोर्टिंग, कार्रवाई और निगरानी होती है।
उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत के लिए शिकायतकर्ता को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण करते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाए तथा शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करना होगा। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना स्वतः संबंधित जिला नियन्त्रण कक्ष तक पहुँच जाती है, जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ता कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच जाएगा। उड़नदस्ते द्वारा शिकायतस्थल पर पहुंच कर 30 मिनट के अन्दर निस्तारण कर रिपोर्ट रिटर्निंग आफीसर को देनी होगी तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा 50 मिनट के अन्दर निस्तारण कर निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजनी होती है यानी कुल 100 मिनट में शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाता है।
सी-विजिल एप की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप्लिकेशन केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर काम करेगा जहां निर्वाचन चल रहे हैं। सी-विजिल उपयोगकर्ता को फोटो खींचने या वीडियो बनाने के बाद किसी घटना की रिपोर्ट करने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा। यह ऐप पहले से रिकॉर्ड की गई इमेज, वीडियो को अपलोड करने की अनुमति नहीं देगा, न ही यह उपयोगकर्ता को सीधे फोन गैलरी में इस ऐप के द्वारा खींची गई फोटो, वीडियो को सुरक्षित रखने की अनुमति देगा। सिस्टम के दुरूपयोग को रोकने और एक ही स्थान से एक ही तरह की शिकायतों से बचने के लिए सिस्टम एक ही व्यक्ति द्वारा अगली शिकायत के बीच 5 मिनट का अन्तराल रखता है।
[21/02, 8:18 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
21.02.2022

▶️? *प्रेक्षकों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जाना निर्वाचन तैयारियों का हाल*

▶️? *आपराधिक इतिहास को प्रकाशित एवं प्रसारित न कराने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने के आदेश*

▶️? *सोशल मीडिया पर कड़ी की जाय निगरानी, उल्लंघन के मामलों मे हो कार्यवाही-प्रेक्षक*

सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एसपी व समस्त सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि विधानसभावार कन्ट्रोल सेन्टर बनाया जाय तथा उस पर अधिकारियों की तैनाती की जाय। यह भी निर्देश दिए निर्वाचन से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। सोशल मीडिया पर और अधिक मानीटरिंग बढ़ाई जाय। जिन प्रत्याशियों द्वारा अभी तक आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अपना आपराधिक इतिहास समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों पर प्रसारित एवं प्रकाशित नहीं कराया गया है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी करें तथा उनके खिलाफ कार्यवाही करें।
बैठक में जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने तैयारियों एवं अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में बताया। प्रेक्षकों द्वारा निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित हों। सी-विजिल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण भी हर हाल में सुनिश्चित कराया जाय। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु गठित एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी व एकाउंटिंग टीमें चौबीसों घंटे पूरी तरह से सक्रिय रहें तथा निष्पक्ष भाव से कार्यवाही भी की जाय। वीवीआईपी रैली स्थलों पर वीडियो सर्विलान्स टीम अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रेक्षकों ने हिदायत दी कि बिना किसी पक्षपात या दबाव के निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराएं। निर्देश दिए कि सभी फ्लाइगं स्क्वाॅयड व स्टेटिक सर्विलांस टीमों को और अधिक सक्रिय किया जाएं तथा सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैरियर चेक पोस्ट लगाकर नाकाबन्दी की जाय तथा चेकिंग टीम से प्रारूप पर सूचना प्राप्त कर उन्हें उपलब्ध कराएं। अन्तर्जनपदीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाय।
मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं जैसे विद्युत, शौचालय, भोजन आदि की व्यवस्था निर्वाचन आयोग के अनुसार हर हाल में दुरूस्त हों। बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभावार मतदाताओं, ईवीएम, वीवीपैट आदि की उपलब्धता, रेंडमाइजेशन, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्था, पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं के लिए किए गए प्रबंधों, कोविड नियंत्रण को लेकर की गई तैयारियों, मतदान कार्मिकों की आवश्यकता एवं उसके सापेक्ष तैनाती, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्थिति, मतदान कार्मिकों को गन्तव्य तक ले जाने वा लाने, सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्धता, वाहनों का प्रबंध, जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाही आदि के बारे में विस्तार से बताय।
बैठक में एसपी संतोष मिश्रा, प्रभारी अधिकारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफीसर, मुख्य कोषाधिकारी शीमल चन्द्र वर्मा, एडीआईओ अमरेश कुमार एवं अन्य संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।