March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा11जनवरी*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

गोण्डा11जनवरी*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

गोण्डा11जनवरी*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा जमकर निशाना

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जाने वाली है, इसलिए झूठे विज्ञापन दिखा रही है।  लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि पांच साल में इनके झूठ और छल-कपट से प्रदेश की जनता पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। इसलिए इस बार वह बहकावे में आने वाली नहीं है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 के बीच हुए दंगों के सवाल पर कहा कि दंगा करने वाले सत्ता में आ गए, इसलिए दंगों पर विराम लग गया।  उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर गोण्डा में लखनऊ से बड़ा मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।  सीवर लाइन के साथ ही सड़कों का भी जाल बिछाने का वादा किया।  उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ से गोण्डा आते समय डिवाइडर पर छुट्टा पशुओं का कब्जा था। भाजपा को यह नहीं दिखाई दे रहा है। गौशाला के नाम पर पानी की तरह रूपये बहाए गये लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सरकार पूरी तरह घबराई हुई है। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा है कि क्या करे। चुनाव प्रचार करने में भाजपा द्वारा सरकारी धन का खुलेआम दुरूपयोग किया जा रहा है।  अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कराए गए कार्यों को सिलसिलेवार गिनाया। कहा कि डायल 100, एंबुलेंस की सेवा जनता को समर्पित किया।  युवाओं, छात्र-छात्राओं लैपटॉप दिया, लेकिन हम अपने विकास कार्यों के बारे में जनता को समझा नहीं पाए थे,  इसलिए चुनाव हार गए

Taza Khabar