March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा06जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास खबरे

गोण्डा06जनवरी*युपीआजतक न्यूज़ से गोण्डा की खास खबरे

[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: ◆ *बैक्सीनेशन कैम्प सूचना*

*गोंडा –7 जनवरी को इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के अनेक कालेज में 15 से 18 साल के छात्र छात्राओ को लगेगी कोरोना की बैक्सीन। सीएचसी अद्दिक्षक डाक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया की कालेज के बच्चो को कैम्प में नियमानुसार लगेगी बैक्सीन, आधार कार्ड लेकर स्कूल पहुंचने और बैक्सीन लगवाने के लिए उन्होंने की अपील।*

इन कालेज में लगेगी बैक्सीन—

रामतेज पटेल स्मा0 उ0मा0वि0 मोहनपुर असिधा
शिला देवी मेमो0 जानकीनगर जयप्रभा ग्राम
चिन्मय ग्रामोदय वि0म0 जय प्रभा ग्राम
सरदार पटेल इंटर कालेज अर्जुनपुर
किसान इंटर कालेज लालपुर
वेचई प्रसाद इंटर कालेज बाबागंज
श्यामलाल वर्मा स्मारक इंटर कालेज रानीपुर
केसा देवी शुक्ला मेमोरियल इंटर कालेज बाबागंज
शिवसरन इंटर कालेज मध्यनगर
श्री बालक भगवान इंटर कालेज विशुनपुर संगम
रामदेव शुक्ला इंटर कालेज इटियाथोक
सरदार पटेल इंटर कालेज विनोहनी
सदाशिव इंटर कालेज सदाशिव
इंद्रकुँवरि इंटर कालेज इटियाथोक
सन्त सहजबन इंटर कॉलेज बाबागंज
जनता इंटर कालेज इटियाथोक
कृषक बालिका इंटर कालेज इटियाथोक,,,,,
[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोंडा*
06.01.2022

▶️? *विभिन्न डिजाइनों के सिक्के साथ-साथ चलन में बने रहेंगे, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही-एलडीएम*

अग्रणी जिला प्रबंधक (इंडियन बैंक) अभिषेक रघुवंशी ने बताया है कि एक ही मूल्य वर्ग में विभिन्न डिजाइनों के सिक्के साथ-साथ चलन में बने रहेगें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि सिक्कों का जीवनकाल काफी लम्बा होता है, इसलिए उन्हें चलन से बाहर कतई नहीं माना जा सकता है। उन्होंने जनसामान्य, दुकानदारों तथा बैंक कर्मियों से अपील की है कि सिक्कों को बेझिझक स्वीकार करें।
उन्होंने यह भी कहा है कि सिक्कों के बारे में भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चलन में जारी सिक्कों की जानकारी के लिए  www.rbi.org.in/coins विजिट कर सकते हैं।
[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोंडा*
6 जनवरी 2021

▶️? *कक्षा 10 तक समस्त शैक्षिक संस्थान/आंगनवाड़ी केंद्र/कस्तूरबा विद्यालय 16 जनवरी तक बंद रहेंगे, जारी रहेगा कोविड टीकाकरण*

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है की कोरोनावायरस की रोकथाम के दृष्टिगत कक्षा 10 तक की सभी शैक्षणिक संस्थान आगामी 16 जनवरी तक पूर्णतया बंद रहेंगे, परंतु शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी जाएंगी। कक्षा 11 एवं 12 की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी एवं 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के छात्रों को विद्यालय में कैंप लगाकर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। छात्रों को विद्यालय आने की अनुमति होगी। इसी प्रकार जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषाहार सामग्री उनके आवास पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी बंद रहेंगे टीकाकरण के लिए विद्यालय खुले रहेंगे, यहां पर बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: 19/127/01/21-22
*सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 06 जनवरी,2022

*निर्वाचन व्ययों के दर निर्धारण की बैठक संपन्न*

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत चुनाव प्रचार सामग्री की दरों के निर्धारण के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न व्यय दरों को निर्धारित करने के संबंध में विस्तृत विचार – विमर्श कर निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, एआरटीओ बबिता वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लो.नि.वि देवेंद्र मणि, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वैंकेट रमन, नजमुल, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल सिद्ध देव सिंह, जिला सचिव, सीपीआईएम राजीव कुमार, सीपीआई दीनानाथ,
जमाल खान, शिव कुमार दूबे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
06.01.2022
▶️? *निःशुल्क खाद्यान्न वितरण को लेकर डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश*

▶️? *खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर होगी कठोर कार्यवाही -डीएम*

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने निःशुल्क वितरण माह जनवरी 2022 के प्रथम वितरण चक्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल, साबुत चना एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का वितरण 06 जनवरी से 15 जनवरी के मध्य निःशुल्क वितरण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं का वितरण दिनांक 06 जनवरी से प्रारम्भ होकर 15 जनवरी तक सम्पन्न होगा। इस अवधि में अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल) तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (03 किलोग्राम गेहूं व 02 किलोग्राम चावल) का निशुल्क वितरण लाभार्थियों में सूनिश्चित कराया जायेगा। प्रत्येक अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ 01 किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक, 01 किलोग्राम साबुत चना तथा 01 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का निशुल्क वितरण किया जायेगा। उपरोक्त पांचो वस्तुओं का वितरण एक साथ सुनिश्चित कराया जायेगा। राशन कार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत उक्तानुसार पांचो सामग्री एक साथ प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टाफ में उपरोक्त वस्तुओं की उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी उपभोक्ता अथवा जन सामान्य को किसी विक्रेता के विरूद्ध किसी प्रकार की शिकायत हो तो जिला पूर्ति कार्यालय या सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी उचित दर विक्रेता के द्वारा खाद्यान्न वितरण के सम्बन्ध में घटतौली अनियमितता किये जाने की शिकायत प्रकाश में आती है तो उसके विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
[06/01, 8:51 PM] +91 88586 08720: 17/127/01/21-22
*सूचना विभाग गोंडा*
दिनांकः 6 जनवरी 2022

*विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नियमावलियों का समस्त मतदेय स्थालों पर प्रकाशन*

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, ने बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नियमावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 का कराते हुए सूचना उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई है।
उन्होंने बताया है कि इस जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 295 मेहनौन, 296 गोंडा, 297 कटरा बाजार, 298 करनैलगंज, 299 तरबगंज, 300 मनकापुर (आ0जा0) एवं 301 गौरा की निर्वाचक नियमावलियों का अंतिम प्रकाश 5 जनवरी, 2022 को जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों व समस्त मतदेय स्थलों पर करा दिया गया है।
[06/01, 8:52 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोण्डा*
06.01.2022
▶️? *वैक्सीनेशन सबकी सामूहिक व समेकित जिम्मेदारी- डीएम*

▶️? *कोविड नियंत्रण को लेकर डीएम ने एक बार फिर ग्राम प्रधानों से मांगा सहयोग*

▶️? *शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाले ग्राम प्रधानों को गणतंत्र दिवस के दिन डीएम करेगें सम्मानित*

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने तेजी से बढ़ रही कोविड की तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण पाने में सहयोग के लिए एक बार फिर से जिले के ग्राम प्रधानों का सहयोग मांगा है। जिलाधिकारी ने अपनी अपील में कहा है कि चंूकि वर्तमान में कोविड महामारी की तीसरी लहर प्रदेश व जनपद में तेजी से पांव पसार रही है, ऐसे में ग्राम प्रधानों की एक बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि अपने ग्रामवासियों को इस त्रासदी से बचाने के लिए शासन व जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने अपेक्षा की है कि ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत रूप से भ्रमण कर स्वास्थ्य कर्मियों से समन्वय बनाकर 15-18 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 से ऊपर की उम्र के छूटे हुए सभी आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण कराने में सहयोग करें।
उन्होंने अपील की है कि कोविड संक्रमण पर रोकथाम में ग्राम के रास्तों, नाले-नालियों, सार्वजनिक स्थानों की नियमित साफ-सफाई, जलजमाव के क्षेत्र में एण्टी लार्वा, चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि कार्य कराने के साथ ही लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए ऐतिहाती उपायों, जैसे-मास्क का उपयोग, नियमित रूप से साबुन से हाथ धुलना, भीड़-भाड़ से दूरी आदि बातों की जानकारी दी जाए तथा यह बताया जाय कि महामारी से सुरक्षित रखने में टीकाकरण एक बहुत ही कारगर उपाय है।
जिलाधिकारी ने आग्रह करते हुए कहा है कि सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानगण अपनी ग्राम पंचायत में उपरोक्त कार्य नियमित रूप से कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को निकटतम टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा है कि मेरा विश्वास है कि ग्राम प्रधान इस पुनीत कार्य में विशेष रूचि लेते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में शासन व जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे और कोविड महामारी को नियंत्रित करने में सफल होंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे ग्राम प्रधानों को विकास कार्यक्रमों में प्राथमिकता भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड व उसके अन्य वैरीएंट के बढ़ते संक्रमण पर जिला प्रशासन सतर्कता व सावधानियां बरत रहा है। इससे निपटने के लिए प्रशासन व हेल्थ महकमा पूरी तरह कमर कसे हुए है। प्रशासन का पूरा फोकस वैक्सीनेशन पर है, इसके लिए प्रतिदिन बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी यथा जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान विशेष प्रयासों से जनसामान्य को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी किशोर बच्चों के वैक्सीनेशन कराने में सभी विद्यालय लीड रोल लें। हेल्थ महकमा विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन कैंप करा रहे हैं, जिसमें सभी बच्चों का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। वही वैक्सीनेशन कराने वाले बच्चों को 02 दिन का भी अवकाश प्रदान किया जाए।
जिलाधिकारी ने सीएमओ तथा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि ब्लाकों पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा ग्राम प्रधानों की बैठक कराई जाय तथा उन्हें वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने एवं सहयोग के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि ऐस ग्राम प्रधान जिनके द्वारा रूचि लेकर अपनी ग्राम सभा में शत-प्रतिशत टीकाकरण करा लिया जाता है, उनकी सूची तैयार करें ताकि उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर सम्मानित किया जा सके।
[06/01, 8:52 PM] +91 88586 08720: *सूचना विभाग गोंडा*
06.01.2022

▶️? *एनआईसी में विधायक सदर, डीएम व सीडीओ ने 05 उद्यमियों को 182 लाख रुपए का ऋण किया वितरित*

▶️? *लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र व टूलकिट का किया वितरण*

गुरुवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित वर्चुअल ऋण वितरण कार्यक्रम में विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने लाभार्थियों को टूलकिट, प्रशस्ति पत्र व ऋण का वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक सदर, डीएम व सीडीओ ने 05 लाभार्थियों सिद्धार्थ बंसल को ओडीओपी योजना के तहत 122 लाख, अमन बंसल को ओडीओपी योजना के तहत 25 लाख, विनोद कुमार को एमवाईएसवाई योजना के तहत 25 लाख, दीपक श्रीवास्तव को एमवाईएवाई योजना के तहत 10 लाख तथा अजमान नियाजी को एमवाईएसवाई योजना के तहत 10 लाख रुपए सहित कुल 182 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के बाद भी बेरोजगारी दर 4.3 प्रतिशत जो पहले 18 प्रतिशत थी क्यों कि सरकार की सहयोग की भावना के कारण ही निवेश का अच्छा माहौल बना है। ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि गोण्डा जिले मंे 3584 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 1500 करोड़ की योजनाओं का लाभ मिला। ये निम्नलिखित है विश्वकर्मा श्रम सम्मान (नाई, दर्जी, हलवाई, लोहर, सोनार, कुम्हार, टोकरी बुनकर, बढ़ई, राज मिस्त्री) के अन्तर्गत 1975 लोगों को 6 दिन का प्रशिक्षण एवं 1500 रूपए प्रति व्यक्ति को सहायतार्थ एवं किट सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। ओ0डी0ओ0पी0 (एक जिला एक उत्पाद) मक्का एवं दाल में 1000 लोगों की प्रशिक्षण दिया गया 2000 रूपए प्रतिव्यक्ति को सहायतार्थ एवं किट सरकार द्वारा प्रदान की गयी। अनुसूचित जनजाति के 360 लाभार्थियों लाभार्थियों को सिलाई, कढ़ाई का 4 माह का प्रशिक्षण एवं प्रति लाभार्थी को 5000 रूपए सहायतार्थ एवं किट सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। पिछड़ी जाति के 148 लाभार्थियों को 4 माह का प्रशिक्षण और 5000 रूपए प्रति लाभार्थी तथा किट सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। उद्यम विकास योजना के अन्तर्गत 100 लाभार्थियों को बैंक से जोड़कर प्रशिक्षण दिया गया और अधिक से अधिक लोगों को व्यवसाय हेतु ऋण प्रदान की किए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के अन्तर्गत 168 लाभार्थियों को 2094 करोड़ का ऋण दिया गया जिसमें 5 से 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी गयी। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के अन्तर्गत 362 लाभार्थियों को 2276 करोड़ का ऋण जिसमें 25 प्रतिशत की सब्सिडी ओडीओपी के अन्तर्गत 83 लाभार्थियों को 7.55 करोड़ की सहायता 25 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ दिया गया। ऐसी स्वावलंबन की सारी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ गांव तक जाता है तब गांव में स्वरोजगार के साथ-साथ खुशहाली भी आती है।
डीएम श्री शाही ने योजनाओं के जरिए ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर लाभार्थी अपनी आजीविका को पंख लगाएं। बताते चलें कि ऋण एवं टूल किट पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत में सांख्यकर अधिकारी उद्योग हरि प्रताप मौर्य ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों ने सीएम के कार्यक्रम को देखा एवं सुना।
बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पीएम मुद्रा योजना, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, सीएम स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी योजना इत्यादि के तहत एमएसएमई इकाइयों, व्यावसायिक इकाइयों कृषकों व समाज के पिछड़े वर्गों को आर्थिक सहायता तथा रोजगार प्रदान करने हेतु स्वरोजगार संगम कार्यक्रम के तहत 506995 लाभार्थियों को 4374 करोड़ के वर्चुअल ऋण वितरण किया गया।
इस दौरान राम मिलन उपायुक्त उद्योग, अग्रणी बैंक प्रबंधक अभिषेक रघुवंशी, सांख्यिकी अधिकारी उद्योग हरि प्रताप मौर्य सहित लाभार्थी गण उपस्थित रहे।

Taza Khabar