February 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा05दिसम्बर*उड़ान एकेडमी देगी जिले के युवाओं को नई उड़ान - डॉक्टर ओ एन पांडे

गोण्डा05दिसम्बर*उड़ान एकेडमी देगी जिले के युवाओं को नई उड़ान – डॉक्टर ओ एन पांडे

गोण्डा05दिसम्बर*उड़ान एकेडमी देगी जिले के युवाओं को नई उड़ान – डॉक्टर ओ एन पांडे

आवास विकास स्थित एम्स इंटर कॉलेज मैं उड़ान एकेडमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में पधारे डॉक्टर ओ एन पांडे ,डॉक्टर अनीता मिश्रा ,डॉक्टर सुवर्णा कुमार व एम्स के प्रबंधक अभय श्रीवास्तव द्वारा किया गया उक्त उद्घाटन समारोह में उड़ान अकैडमी के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई सर्वप्रथम बच्चों ने गणेश वंदना ,घूमर डांस देश रंगीला रंगीला ,मोहे रंग दे ,ए वतन ए वतन के साथ-साथ अन्य शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अच्छे प्रदर्शन हेतु इकरा हैदर ,अनन्या श्रीवास्तव, आन्या वर्धन, अध्यांश वर्मा ,भाव्या को अच्छी प्रस्तुति हेतु सम्मानित किया गया एकेडमी की निदेशिका आयुषी राज ने बताया कि इस एकेडमी के माध्यम से जिले के उन प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा जो गायन ,नृत्य,जुम्बा, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक व ताइक्वांडो मैं अपना भविष्य सवारना का चाहते हैं समस्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रोफेशनल डिग्री भी प्रदान की जाएगी जिससे उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा उद्घाटन समारोह में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के के श्रीवास्तव द्वारा मंत्र उच्चारण व डॉ रूपम वर्मा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया उक्त अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने एकेडमी के उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन व प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का जो उड़ान एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है कि प्रतिभाओं को नई उड़ान प्रदान कर उनके अंदर की प्रतिभा को नई दिशा प्रदान करना है इस एकेडमी में समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही साथ बच्चों को जिले व प्रदेश स्तर पर बड़े मंच तक ले जाया जाएगा जिससे वह अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर नित नए कीर्तिमान हासिल कर सकेंगे । उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अभय श्रीवास्तव व लखनऊ गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता के.के श्रीवास्तव, डॉ रूपम वर्मा ,इंजीनियर अनुराग वर्मा विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ,अवनी कुमार श्रीवास्तव ,शिल्पी व जवाहर श्रीवास्तव,संजू छाबड़ा, कोरियोग्राफर शिवम उपाध्याय उपस्थित रहे और सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन अदनान अहमद ने किया उक्त कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज व उड़ान की निर्देशिका आयुषी राज ने आभार व्यक्त किया l

Taza Khabar