[03/12, 9:07 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *ग्राम कुंवरपुर अमरहा में खड़ंजा निर्माण में घोर अनियमितता,हो रहा भ्रष्टाचार*
( मानकों को दरकिनार कर बिना मिट्टी पटाई किये लग रहे खड़ंजे में काफी मात्रा में पीले और घटिया टूटी फूटी ईंटों का किया जा रहा इस्तेमाल, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी)
# सरकार की अति महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की शिकार #
गोंडा। जिले के विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत कुंवरपुर अमरहा में हो रहे खड़ंजा निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत प्रधान एवं सचिव द्वारा जमकर घोर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है।जहां मानक के विपरीत नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मिट्टी पटाई कराये लगाये जा रहे खड़ंजे में काफी मात्रा में पीले और टूटी फूटी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों की मनमानी एवं सरकारी धन के बंदरबांट का आलम यह है कि खड़ंजे के ऊपर बालू डालकर समतल करने के बजाय बगल के खेत से मिट्टी निकालकर डाली जा रही है। वहीं उक्त मामले को स्थानीय अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कोई असर नहीं दिखा। लोगों के अनुसार ग्राम में लाखों रुपयों की लागत से राशि से कुंवर पुर अमरहा डीहा से अंदर गांव तक जाने हेतु खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में पीले घटिया ईंटों एवं गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग हो रहा है। इसके अलावा मानक के अनुसार निर्माण नहीं किया जा रहा। जिसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से होने पर उनके द्वारा उक्त खड़ंजा निर्माण को घटिया एवं गुणवत्ता विहीन होने के संबंध में मौके की जांच कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन नतीजा शून्य रहा।
खड़ंजा निर्माण के समय ग्रामवासियों द्वारा नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि ग्राम प्रधान एवं सचिव की मौखिक शिकायत करने पर हम से कहा हमारी पहुंच ऊपर तक है। शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होगा। ग्रामीणों ने उक्त निर्माण कार्य को रोककर जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उक्त संबंध में विभाग के जिम्मेदार स्थानीय अधिकारियों को सूचित करने पर उन्होने कहा कि मौके की जांच कराई जा रही है और खड़ंजा निर्माण में लगाई जा रही पीली,टूटी फूटी घटिया ईंटो को निकलवाने और मानक के अनुरूप खड़ंजा निर्माण कराने को जिम्मेदार लोगों से कहा गया है। जबकि इसके बावजूद उक्त पीले, घटिया ईंटों से खड़ंजा निर्माण होने के साथ ही एक ट्राली पीली ईंट और भी मंगाकर मानकविहीन कार्य अनवरत जारी रहा। जिससे जिम्मेदार अधिकारियों का भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण दिया जाना प्रतीत तो हो ही रहा है वहीं सरकार की अति महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना भ्रष्टाचार की शिकार होती नजर आ रही है।
[03/12, 9:18 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *कर्नलगंज में एक ही गाँव से चोरों ने दो घरों से उठाई मोबाइल व दो बाइकें*
कर्नलगंज,गोंडा । सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही साथ चोरों ने भी गाँवों में दस्तक देना शुरू कर दिया है जिसके चलते चोरी की घटनायें सामने आने लगी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नहवा परसौरा (हटही) का सामने आया है,जिसमें एक ही रात्रि में एक ही गाँव से दो लोगों की बाइकें तथा मोबाइल चोर उठा ले गये।मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नहवा परसौरा (हटही) के अजय कुमार पुत्र बलदेव प्रसाद ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीती 30 नवम्बर की रात्रि में उसके घर से बजाज कंपनी की प्लैटिना मोटरसाइकिल यूपी 43V6967 चोरी हो गई जिसकी जानकारी उसे सुबह हुई। तो वहीं हटही के ही रहने वाले दुर्गेश कुमार पुत्र शंकर द्वारा अपनी शिकायत में कहा गया है कि उसके घर से चोरों ने प्लैटिना मोटरसाइकिल यूपी 43 R 2110 तथा दो मोबाइल सेट चोर उठा ले गये हैं। उसने बताया कि जब सुबह जगने पर बाइक व मोबाइल चोरी की जानकारी हुई तो उसने डायल 112 पर घटना की पूरी जानकारी दी। जिस पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुँची। चोरी की घटना से आहत दोनों लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
[03/12, 10:09 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *कर्नलगंज वि०स० क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं खुशहाली ही मेरा लक्ष्य-पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह*
कर्नलगंज, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज का सर्वांगीण विकास करके लोगों में खुशहाली लाना ही मेरा लक्ष्य है। उक्त विचार पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने न्याय पंचायत स्तरीय अपनी चौदहवीं विजय चौपाल में व्यक्त किये। श्री सिंह की चौदहवीं विजय चौपाल न्याय पंचायत पाल्हापुर अन्तर्गत चचरी चौराहे पर आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार के वर्ष 2017 से अब तक के कार्यकाल में इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मेरी सोंच क्षेत्र का विकास और क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाना है और इसी सोंच को मूर्त रूप देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर विजय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। वहीं पूर्व मंत्री श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए किये गये विकास कार्यों का हवाला दिया तथा भाजपा शासन काल की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपए देने, दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, विदेशों से काला धन वापस लाने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने आदि जैसे तमाम वायदे किये थे लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज किसानों का धान 900 से लेकर एक हजार रुपए प्रति कुंतल तक में बिक रहा है लेकिन किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पंडित रामबरन मिश्र की अध्यक्षता एवं हेमंत सिंह के संचालन में आयोजित इस चौपाल में जगपाल सिंह, गणेश पाण्डेय,आजाद सिंह,अमर नाथ यादव, दीपक कुमार पाठक,मनोज यादव , राजेश तिवारी,गब्बू सिंह, गणेश प्रसाद शुक्ल, अमरेश बहादुर मिश्र, माधव राज सिंह, सुधीर सिंह, नमो दूबे, वीर सिंह, आशु सिंह,चंद्रशेखर मिश्र,गिरिजा शंकर सिंह,उमाकांत गोस्वामी उर्फ भोले सहित भारी संख्या में पुरुष व महिलाओं की मौजूदगी रही ।
[03/12, 10:20 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचा शिक्षक याकूब सिद्दीकी “अज्म” का परिवार*
गोंडा। योगी सरकार के तमाम निर्देशों व दावों के बावजूद बेसहारा पशुओं की स्थिति जस की तस है और सड़क पर घूम रहे बेसहारा जानवर राहगीरों की मुसीबत का कारण बनते जा रहे हैं। जिससे आये दिन इन बेजुबानों से टकराकर किसी की मौत हो जाती है तो कोई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा कराहता दिखता है। मालूम हो कि गुरुवार को गोण्डा-लखनऊ हाइवे पर दो अलग-अलग दुर्घटनायें बेसहारा घूम रहे पशुओं से टकराकर हुईं जिसमें पहली दुर्घटना बालपुर चौकी अन्तर्गत रेरुवा के पास घटित हुई जिसमें सांड से टकराकर एक कार के पलटने से वाहन में बैठा परिवार चोटहिल हो गया जिसे पुलिस द्वारा इलाज हेतु गोण्डा भेजवाया गया। वहीं दूसरी दुर्घटना चौपाल सागर से कुछ ही दूरी पर घटित हुई जिसमें शिक्षा क्षेत्र कर्नलगंज के जाने माने शिक्षक व कवि पड़रिया गांव निवासी याकूब सिद्दीकी अज्म का परिवार बाल बाल बचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार याकूब सिद्दीकी के छोटे भाई सज्जन पूरे परिवार के साथ गोण्डा जा रहे थे तभी चौपाल सागर के पास सांड उनकी कार से टकरा गया इसी बीच पीछे से आकर एक चौपहिया वाहन भी टकरा गया जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। लेकिन गनीमत थी कि वाहन में बैठे लोग बच गये।
[03/12, 10:23 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *सांड़ से टकराकर अल्टो कार के पलटने से चार लोग घायल,एक गंभीर*
कर्नलगंज,गोंडा । गोंडा-लखनऊ राजमार्ग अन्तर्गत नकहा स्थित एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सांड से टकराकर पलट गई जिससे वाहन में बैठे लोग चोटहिल हो गये वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची बालपुर पुलिस ने चोटहिल सभी लोगों को गोण्डा भेजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय हाउसिंग कालोनी सिविल लाइन गोण्डा निवासी राजेश कुमार पाण्डेय अपने परिवार के साथ गुरुवार को कर्नलगंज की तरफ जा रहे थे तभी गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग स्थित रेरुवा से कुछ ही दूरी पर नकहा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर घूम रहे एक सांड से टकराकर पलट गई जिससे वाहन में बैठे सभी लोग चोटहिल हो गये। जिसमें राजेश कुमार पाण्डेय को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना पर पहुँची बालपुर चौकी पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु गोण्डा भेजवाया गया।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू