April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोंडा 23 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

गोंडा 23 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/23, 6:17 PM] +91 91258 42004: *ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ट्रैक्टर से मारी ठोकर,बाइक क्षतिग्रस्त एवं युवक गंभीर रूप से घायल* —————————————- (परिजनों ने थाने में दी तहरीर, ट्रैक्टर चालक पर सामने से तेज गति से लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए टक्कर मारने का लगा आरोप)। —————————————- गोंडा। जिले के थाना क्षेत्र कटराबाजार अन्तर्गत ग्राम पहाड़ापुर नहर पुलिया के पास बुधवार को कर्नलगंज से घर लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को तेज गति से लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए चालक द्वारा सामने से ठोकर मारकर घायल करने का मामला सामने आया है,जिसके संबंध में थाना कटराबाजार में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालुकदार पुत्र ईश्वरदीन निवासी गांव सुक्खन पुरवा मौजा भदैंया थाना कटराबाजार (गोंडा) ने दिनांक 22 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि विपक्षी इसराईल पुत्र सौकत गांव डफलियन पुरवा मौजा वीरपुर थाना कटराबाजार का निवासी है। दिनांक 17/12/2021 को शाम लगभग सात बजे प्रार्थी का भतीजा राम आसरे पुत्र फौजदार अपने मोटरसाइकिल से कर्नलगंज से घर वापस आ रहा था जब वह बरवाही ग्राम पहाड़ापुर नहर पुलिया सड़क रास्ते पर पहुंचा तब तक सामने से तब तक सामने से विपक्षी ट्रैक्टर ट्राली जिसका नं० UP 43 AW 0053 तेज रफ्तार लापरवाही से चलाते हुए भतीजे के मोटरसाइकिल में ठोकर मारकर गाड़ी लेकर भाग गए। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और भतीजा राम आसरे गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका दवा इलाज लखनऊ के K.R.M हास्पिटल में चल रहा है।उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी ने थाने में सूचना देते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।
[12/23, 6:17 PM] +91 91258 42004: *राजकीय बालिका विद्यालय सेहरिया कलां में स्कूल समय में पढ़ाई के बजाय बच्चों से कराई जा रही मजदूरी*

कटराबाजार गोंडा। शिक्षक बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा कर शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी करवायें तो देश का भविष्य कैसा होगा इसका आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इसी क्रम में शिक्षाक्षेत्र कटरा बाजार में शिक्षकों द्वारा एक विद्यालय में बच्चों से नाले के ऊपर रखे जाने वाले पत्थरों की ढुलाई कराकर बालश्रम कराने का मामला सामने आया है जो सरकारी शिक्षकों के निरंकुश कार्यप्रणाली को उजागर करते हुए शिक्षा जगत को शर्मशार कर रहा है।
मामला शिक्षा क्षेत्र कटराबाजार के राजकीय बालिका विद्यालय सेहरिया कलां का है,जहां सरकारी शिक्षकों द्वारा विद्यालय में छात्र/छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षक बच्चों से स्कूल समय में पढ़ाई की जगह नाले के ऊपर रखे जाने वाले पत्थरों की ढुलाई कराकर बालश्रम करा रहे हैं। यही नहीं गुरुजन मनमानी तरीके से ठेकेदार की तरह मासूम बच्चों के किये जा रहे कार्यों को खड़े देख रहे हैं।इसी बीच किसी ने उक्त नजारे का वीडियो बना लिया। वहीं जब मौजूद शिक्षकों से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि साहब आपके विद्यालय में बच्चे स्कूल के समय में पढ़ाई करने की बजाय नाले के ऊपर रखे जाने वाले पत्थरों की ढुलाई कर बालश्रम कर रहे हैं और आप खड़े होकर देख रहे हैं। इतना कहते ही शिक्षक मीडियाकर्मियों पर भड़क गए और कहने लगे हमारे पास शिक्षा विभाग का आदेश है कि कोई मीडियाकर्मी स्कूल के अंदर नहीं आ सकता है। अब गंभीर सवाल यह उठता है कि जहां बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए वहां पत्थरों की ढुलाई कराकर बालश्रम कराया जाए तो साहब इसे क्या कहें? यही नहीं यहां यह भी गंभीर विचारणीय प्रश्न है कि क्या यदि वीवीआईपी लोगों के बच्चे भी इन सरकारी विद्यालयों में पढ़ते होते तो क्या उनसे भी इस तरह कार्य कराया जाता और उनके साथ यह सुलूक किया जाता? जबकि इसे लेकर अभिभावकों ने भी रोष जताया है। लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड का मौसम होने के बावजूद विद्यालय में पढ़ाई के जगह पत्थरों की ढुलाई कराकर मजदूरों की तरह कार्य कराया जाना सरासर ग़लत और बहुत ही निंदनीय कार्य है। शिक्षकों को बच्चों से मजदूरी ना कराकर मजदूर लगाने चाहिए। उक्त कृत्य सरकारी शिक्षकों के निरंकुश कार्यप्रणाली को उजागर करते हुए शिक्षा जगत को शर्मशार कर रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कटराबाजार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
[12/23, 6:17 PM] +91 91258 42004: *अधिकारियों की निरंकुश कार्यप्रणाली से जनता परेशान – त्रिलोकीनाथ तिवारी*
कर्नलगंज, गोण्डा। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के समर के क्रम में वि०स० क्षेत्र कर्नलगंज के ग्राम कुतुबपुर में बुधवार की शाम प्रतिज्ञा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुये त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। वहीं निरंकुश अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं जिससे जनता की समस्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में भू-माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं जो नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर कब्जा करके प्लाटिंग करने में तेजी से जुटे हैं। जबरन गरीबों की भूमि कब्जा करके बिक्री करने का कार्य हो रहा है,अवैध बालू खदानों की वजह से सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि खुलेआम सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में अशोक सिंह, गुड्डू पंडित, अवधेश तिवारी, दुखहरण तिवारी, चुनमुन तिवारी, बच्चा राम तिवारी, लाल चंद्र यादव, जगदम्बा प्रसाद दूबे, रिंकू शुक्ला मुकेश, सचिन श्रीवास्तव, जयदीप तिवारी जनार्दन, परमानंद, वीरेंद्र तिवारी, राकेश मोहन तिवारी, सुनील सिंह, अजय तिवारी, आशीष, शैलेंद्र, संदीप, हर्ष, अवधेश दूबे, कैलाश यादव आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।