गोंडा 23 दिसम्बर *डीएम गोंडा के आदेश पर ग्राम बरदहा के एक व्यक्ति को किया गया जिलाबदर*
गोंडा। गुरुवार दिनांक 23.12.2021 को जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में वाद संख्या 01386/21 अन्तर्गत धारा 03 में जगतपाल पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम बरदहा थाना परसपुर जनपद गोंडा को जिलाबदर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त क्रम में एसएसआई नीरज सिंह थाना परसपुर व चौकी प्रभारी सत्येन्द्र वर्मा के द्वारा डुग्गी मुनादी कराकर छः माह की अवधि के लिए गोंडा की सीमा से बाहर जाने का आदेश दिया गया। साथ ही उक्त अवधि में गोंडा की सीमा में बिना अनुमति के आने पर रोक लगाई गई है। उक्त व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था उसके परिजनों को पुलिस ने सूचित करते हुए जिलाबदर की कार्यवाही सुनिश्चित की। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण व चौराहे के कई लोग मौजूद रहे ।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*