गोंडा 13 मार्च *कस्बा कर्नलगंज से सामान लेकर वापस जा रहे दुकानदार को रास्ते में रोंककर की गई पिटाई
कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। तहसील क्षेत्र के कस्बा कर्नलगंज से दुकान का सामान लेकर वापस जा रहे दुकानदार को ग्राम बलमत्थर के पास रास्ते मे रोंककर कातिया ग्रुप के लोगों द्वारा जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना परसपुर अन्तर्गत ग्राम बलमत्थर के पास की बताई जाती है। नगर पंचायत परसपुर के मोहल्ला अनजही निवासी रहमते वारिस थाना परसपुर में तहरीर दी है। जिसमे कहा गया है कि नगर पंचायत परसपुर में वह कॉस्मेटिक की दुकान संचालित कर रहा है। शनिवार को वह अपने भाई सलामे वारिस के साथ कर्नलगंज दुकान का सामान लेने आया था। शाम करीब पांच बजे वह समान लेकर भाई के साथ बाइक से वापस परसपुर जा रहा था,वह ग्राम बलमत्थर के पास पहुंचा ही था कि नगर पंचायत परसपुर के राजा टोला निवासी कातिया ग्रुप के करीब 14 लोग उसके बाइक के आगे बाइक लगाकर रोंक लिये और गाली देते हुये उसके भाई को दो लोग पकड़कर अलग लेकर चले गये। शेष लोग हाकी, स्टम्प व चैन आदि से उसे मारने लगे। हल्ला गुहार पर आस पास के लोग व राहगीर पहुंचे और छुड़ाए जिस पर सभी युवक जान से मार डालने की धमकी देते हुये चले गये। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त संबंध में थाना प्रभारी परसपुर से दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बता रहा था जिससे उनसे सम्पर्क नही किया जा सका।

More Stories
हरदोई 14 फ़रवरी 26*एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग, चालक ने नहीं पहना था हेलमेट।
हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या
हरदोई 14 फ़रवरी 26*प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या