March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

[2/13, 4:41 PM] +91 91258 42004: *जिले में विशेष निगरानी में होगा विधानसभा चुनाव* (363 क्रिटिकल बूथों पर तैनात किये गये माइक्रो ऑब्जर्वर)

गोण्डा । जिले में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा निर्वाचन-2022 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित सातों विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनआईसी में 2918 बूथों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वीवीपैट तथा 363 क्रिटिकल बूथों के लिए माइक्रो आॅब्जवर्स का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार प्रजापति द्वारा किया गया।
रेंडमाइजेशन में रिजर्व ईवीएम सहित विधानसभा 295-मेहनौन के 452 बूथों के सापेक्ष 558, 296-गोंडा के 429 बूथों के सापेक्ष 558, 297-कटरा बाजार 458 बूथों के सापेक्ष 596, 298-कर्नलगंज के 391 बूथों के सापेक्ष 509, 299-तरबगंज के 429 बूथों के सापेक्ष 549, 300-मनकापुर के 386 बूथों के सापेक्ष 500 तथा 301-गौरा के 379 बूथों के सापेक्ष 493 ईवीएम सहित कुल 3793 ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि रिजर्व ईवीएम का उपयोग किसी भी बूथ पर ईवीएम, वीवी पैट आदि खराब होने की दशा में किया जाएगा, इसलिए बूथों के सापेक्ष 30 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट आरक्षित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी बूथ पर ईवीएम, वीवीपैट के खराब होने की सूचना मिलेगी तो 15 से 20 मिनट के अन्दर उसे रिप्लेस कर दिया जाएगा। न्यूनतम समय में खराब ईवीएम या वीवीपैट को बदला जा सके इसके लिए सभी सेक्टर, जोनल व मास्टर ट्रेनर्स को मतदान के दिन ईवीएम व वीवीपैट से लैस रहकर उनके सेक्टर या जोन में भ्रमणशील रखा जाएगा ताकि सूचना मिलने पर तत्काल बदलने का काम कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चूंकि सातों विधानसभाओं के उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं, इसलिए उसी के अनुसार विधानसभावार ईवीएम का रेंडमाइजेशन मा0 प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा गोण्डा में नोटा सहित 16, मेहनौन में 12, कटरा बाजार में 13, करनैलगंज में 11, तरबगंज में 11, मनकापुर में 11, मनकापुर में 11 तथा गौरा में 12 प्रत्याशी हैं। माइक्रो आब्जवर्स के रेंडमाइजेशन में जनपद के चिन्हित 363 क्रिटिकल बूथों के लिए माइक्रो आॅब्जवर्स का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी के लिए माइक्रो आॅब्जवर्स तैनात किए जा रहे हैं जिससे निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान कार्य सम्पन्न कराया जा सके।
इस दौरान एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उज्जवल कुमार सहित विधानसभा 295-मेहनौन के प्रेक्षक डा0 सी0आर0 प्रसन्ना, 296-गोंडा के प्रेक्षक टी0पी0 राजेश, 297-कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार, 298-कर्नलगंज के प्रेक्षक श्री डी0डी0 पन्धारपते, 299-तरबगंज के प्रेक्षक जे0एम0 पठानिया, 300-मनकापुर के प्रेक्षक के0एस0 वासवा, 301-गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश दूबे सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
[2/13, 4:41 PM] +91 91258 42004: *तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय बालिका घायल,रेफर*

कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत चौरी चौराहा स्थित बीआरसी केन्द्र के पास तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रही 14 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज हेतु परिजनों द्वारा गोण्डा ले जाया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना तहसील मुख्यालय कर्नलगंज से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर चौरी चौराहा स्थित बीआरसी केन्द्र के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम चौरी निवासी भिखारी गुप्ता की 14 वर्षीय लड़की अन्नी किसी कार्यवश बीआरसी की तरफ गयी थी,उसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी सूचना मिलने पर पहुँचे परिजनों ने उसे घायलावस्था में गोण्डा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
[2/13, 4:41 PM] +91 91258 42004: *सरकारी भूमि पर कब्जा कर तेजी से हो रहा निर्माण,हुई शिकायत*

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि को कब्जा करके कुछ दबंग लोगों द्वारा पक्का निर्माण तेजी से किये जाने के संबंध में हुई शिकायत पर उपजिलाधिकारी के निर्माण रोके जाने के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। जिससे ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए उक्त निर्माण कार्य तत्काल रोके जाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामला तहसील क्षेत्र के ग्रामपंचायत पहाड़ापुर से जुड़ा है। यहां के अनेकों ग्रामीणों सुधीर श्रीवास्तव, अवनीश शुक्ला, राजेश बाबा, राजू तिवारी, सुरेश बाबा व राजेन्द्र कुमार शुक्ल आदि काफी संख्या में लोगों ने उपजिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है कि ग्राम पहाड़ापुर स्थित स्कूल से सटी सरकारी भूमि को बच्चे साइकिल स्टैंड के रूप में उपयोग करते चले आ रहे थे। जिस पर गांव के ही कुछ दबंग लोग कब्जा करके तेजी से पक्का निर्माण कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इसकी शिकायत हुई थी। जिस पर राजस्व व पुलिस टीम को अवैध कब्जा करने से रोकने का आदेश हुआ था। उसके बावजूद उसी समय से रात्रि के समय निर्माण कराया जा रहा है। उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रोकने का निर्देश दिया गया है।

Taza Khabar