खेरवाड़ा22फरवरी*अधिकारी बांध, तालाब,एनिकटों एवं
नहरों के कार्यों का तखमीना शीघ्र सरकार को भिजवाएं
खेरवाड़ा,22 फरवरी । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंता बांध, तालाब, एनिकटों व नहरों के मरम्मत कार्यों का तखमीना शीघ्र सरकार को भिजवाएं, ताकि स्वीकृति की कार्यवाही की जा सके ।
डाक्टर परमार ने सोमवार को उपखण्ड खेरवाड़ा क्षेत्र का अधीक्षण अभियन्ता नानूराम रोत जल संसाधन विभाग उदयपुर के साथ क्षेत्र का तूफानी दौरा किया । उन्होंने कहा कि गोदावरी बांध में पानी बहुत कम रह गया, खेरवाड़ा कस्बे में पीने के पानी के लिए नये ट्युबवेल खुदवाने की व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने खेरवाड़ा कस्बे में पानी की समस्या का समाधान के लिए गोदावरी बांध की ऊंचाई बढ़ाई जाय या नहीं बढ़ाई जाय इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए तथा बांध से पानी का रिसाव हो रहा है उसे रोकने के मरम्मत कार्य का तखमीना बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए । इसी प्रकार से पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत खेडाघाटी के गामदरा ,ग्राम पंचायत गुडा के आखरीया दरा बाबरी, ग्राम पंचायत बलीचा के बेड़ा का नाका एनीकटों के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ मौके पर जाकर जगहों का चयन किया ।
ग्राम पंचायत महुवाल आडावेला ( भाटडिया) तालाब के वर्तमान पानी से क्षेत्र में सिंचाई पूरी नहीं होने के कारण तालाब की ऊंचाई बढ़ाने का तखमीना बनाने के निर्देश दिए ।
इसी प्रकार से पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत ढीकवास के दो नदी बांध से निकल ने वाली नहरों का मौके पर जाकर उनके मरम्मत कार्यों के लिए तखमीना बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए ।इसके साथ ही ढीकवास के सुकड़ी नदी पर ग्रामीणों की मांग पर बांध का निर्माण कराने के लिए मौके पर जाकर जगह का चयन किया तथा इसका भी तखमीना बनाकर सरकार को भिजवाने के डाक्टर दयाराम परमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए ।
अधीक्षण अभियन्ता नानूराम रोत ने उपखण्ड केसरियाजी की ग्राम पंचायत गडावत के प्रस्तावित
घाटकोण एनीकट की जगह का व सोम कागदर नहरों के मरम्मत के कार्य करवाए जाने वाली नहरों का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग खण्ड सलूम्बर के अधिशाषी अभियंता कैलाश चन्द्र जैन, पूर्व सरपंच बंशीलाल बरणडा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, पंचायत कांग्रेस इकाई अध्यक्ष नाथूसिंह, नटवर लाल खराडी, शान्ति लाल बोडात ,केशवलाल खराडी,दशरथ खराडी, सरपंच कल्पेश डामोर, पूर्व सरपंच गटु लाल, सहायक अभियंता नरेश मेघवाल, कनिष्ठ अभियंता मनहोर लाल मीणा सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे ।

More Stories
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**बाबू जगजीवन राम के उपदेश समाज को एकत्रित और सौहार्द पूर्ण रखने का देते हैं संदेश–गौरव पाण्डेय*