March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

खेरवाडा,21 दिसम्बर*आम व्यक्ति की उन्नति,सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है ।

खेरवाडा,21 दिसम्बर*आम व्यक्ति की उन्नति,सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है ।

https://youtu.be/izeWBQsTDYs

खेरवाडा,21 दिसम्बर*आम व्यक्ति की उन्नति,सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है ।

विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने कहा कि आम व्यक्ति की उन्नति,सामाजिक सुरक्षा और सुशासन के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है ।
डाँ परमार मंगलवार काे उदयपुर जिले की पंचायत समिति खेरवाडा की ग्राम पंचायत सुवेरी में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरक्षण के बाद मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे ।
डाँ परमार ने शिविर में विभिन्न विभागाें के पात्र लाभार्थियाें काे पंचायती राज के 19 आवासीय पट्टे,18 आवास स्वीकृति पत्र,35 पेन्शन पीपीओ ,20 जाेब कार्ड‌ ,10 जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ,पीने के पानी की जांच करने के लिए सरपंच तुलसी देवी काे मशीन दिया गया,राजस्व विभाग के163 शुद्धीकरण,11 रास्ते के प्रकरण,4 आवंटन,177 नामान्तरकरण, चार बंटवारे के प्रकरण निपटाये ।
शिविर प्रभारी अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के कार्य व याेजनाओं की विस्तार से जनता काे जानकारी दी ।
इस अवसर पर पंचायत समिति खेरवाडा केविकास अधिकारी संजय चरपाेटा,तहसीलदार घनश्याम,तुलसी देवी सरपंच सुवेरी,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य, नारायणलाल अहारी ,पूर्व सरपंच नानालाल,तेजा भाई,जान माेहम्मद मकरानी,रमेश,मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन रमेशचन्द्र मीणा सरपंच जवास, सहीत‌ अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।