खेरवाडा,2 दिसम्बर*राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा प्रशासन गाँवाें के संग अभियान आयाेजित किया गया ।
उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत सुलईमें आज राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा प्रशासन गाँवाें के संग अभियान आयाेजित किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर के प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने की । मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति की प्रधान पुष्पा मीणा,पूर्व सरपंच नानजी राम लट्टा थे ।
मुख्य अतिथि विधायक डाँ परमार ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं काे गंभीरता से लेकर समस्याओं का समाधान करे ।
प्रभारी व उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी के अनुसार मुख्य अतिथि डाँ परमार ने शिविर में 55 आवासीय पट्टे,17 आवास की स्वीकृति पत्र,10 जाेब कार्ड,10 शाैचालय के भुगातान,15 पेन्शन पीपीओ,15 जन्म,3 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग के दाे बटवारा,5 रास्ता प्रकरण,90 शुद्धीकरण,105 नामांकरण,10 जन्म,15 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये । तीन मातृ वन्दना याेजना के प्रमाण पत्र, कृषि विभाग के 25 मृदा नमुना संग्रहण,47 मृदा स्वास्थ्य कार्ड,3 फसल बीमा पाेलीसी वितरण वितरण किये ।
इस अवसर पर ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,उपाध्यक्ष लक्ष्मण भगाेरा, लेम्पस अध्यक्ष खेरवाडा माेहनलाल औदिच्य, तहसीलदार खेरवाडा घनश्याम तेली,विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,सरपंच वन्दा खराडी,पूर्व सरपंच दयालचन्द खराडी,किशाेर भगाेरा,नानसिंह गरासिया,कानि्तलाल पटेल,अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब
नई दिल्ली 7 मार्च 26*टी-20 फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला *नई दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन*