February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी6अगस्त24*कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भीटी में हुआ भव्य बैज अलंकरण समारोह*

कौशाम्बी6अगस्त24*कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भीटी में हुआ भव्य बैज अलंकरण समारोह*

कौशाम्बी6अगस्त24*कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भीटी में हुआ भव्य बैज अलंकरण समारोह*

*कौशाम्बी* केपीएस भीटी स्कूल एंड कॉलेज में एक उल्लासपूर्ण बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह विद्यालय के इतिहास में एक यादगार घटना के रूप में दर्ज हुआ। इस समारोह में विद्यालय के छात्रों ने बड़े गर्व और उत्साह के साथ भाग लिया।

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा वन्दना से आरंभ हुई.प्रधानाचार्य प्रखर मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को उत्कृष्टता और अनुशासन की महत्वपूर्णता समझाई। उन्होंने कहा कि बैज केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने और अपने स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए बैज प्रदान किए गए। हेड ब्वॉय का पद रजी अहमद और हेड गर्ल का पद सुचिता , स्कूल कैप्टन( ब्वॉयज ) सत्यम सोनी ,स्कूल कैप्टन (गर्ल) आयुषी मिश्रा, डिसिप्लीन इंचार्ज ( ब्वॉयज) पुष्पराज, डिसिप्लीन इंचार्ज (गर्ल) दीपिका, स्पोर्ट कैप्टेन (ब्वॉयज) कमल,स्पोर्ट्स कैप्टन ( गर्ल) नेहा, ब्लू हाउस हाउस कैप्टन( बॉयज ) आर्यन केशरवानी,ब्लू हाउस कैप्टन (गर्ल्स ) आंचल पाल , रेड हाउस कैप्टन (बॉयज) आकाश,रेड हाउस कैप्टन, (गर्ल ) अनामिका, ग्रीन हाउस कैप्टन (बॉयज) आकाश ,ग्रीन हाउस कैप्टन (गर्ल) शिवानी , यलो हाउस कैप्टन बॉयज दीपक और यलो हाउस कैप्टन गर्ल भव्या, एसेंबली इंचार्ज ब्वॉयज हिमांशु साहू, असेंबली इंचार्ज गर्ल जोया अख्तर आदि को प्रदान कर सम्मानित किया गया यह बैज उन छात्रों को उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, और समर्पण के लिए दिया गया। छात्रों ने बैज प्राप्त करते समय गर्व और जिम्मेदारी का अनुभव किया, और उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट दिख रहा था।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन , निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह बैज समारोह विद्यालय के छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। यह न केवल उन्हें जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपने भविष्य के लिए तैयार करता है। मैं सभी बैज धारकों को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे विद्यालय के छात्र हमारे भविष्य के नेता हैं और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”संस्थान के डायरेक्टर संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार ने अपने संदेश में कहा कि भविष्य में यही बच्चे आगे चलकर के देश का प्रदेश का, समाज का नेतृत्व करेंगे और समाज को स्थिरता प्रदान करने का कार्य करेंगे

समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। नृत्य, संगीत, और नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक साफ दिखाई दी।समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को उनकी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राहुल सिंह, भजनीश सिंह, प्रहलाद राजभर,आलोक यादव,सुजीत, नीलम खरवार, सुचिता, प्रगति,मनोरमा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Taza Khabar