कौशाम्बी6अक्टूबर*मरीजों में बांटने के बजाय सड़क में फेंक दी लाखों की दवाएं*
*कौशांबी* जिले में स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं किस हद तक पटरी से उतर चुकी है इसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को कोखराज थाना क्षेत्र में देखने को मिला है शासन करोड़ों रुपए खर्च कर आम जनमानस के बीच निशुल्क दवाएं वितरण करने की योजना संचालित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दे रहा है स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर योजना के सफल संचालन का निर्देश दिया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी जिले में स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है विभिन्न प्रकार के टीकाकरण का और समय-समय पर विभिन्न मर्जों की रोकथाम के लिए दवा खिलाए जाने का निर्देश दिया जाता है सरकारी अस्पतालों में भी दवाएं निशुल्क वितरण की जाती है लेकिन जिले में योजना पूरी तरह से चौपट हो गई है सरकारी चिकित्सकों और उनके कर्मचारियों पर शासन-प्रशासन डीएम सीएमओ का अंकुश नहीं रह गया है पूरी तरह से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के अंतर्गत तेलइया टीकूर गांव के पास बीच सड़क पर सरकारी दवाई बोरे में भरकर फेक दी गयी है जब ग्रामीणों ने सड़क पर पड़ी सरकारी दवाइयां देखी तो मामले की सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के चिकित्सक को दी लेकिन खबर लिखे जाने तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि बीच सड़क पर बोरे में भरकर किसने सरकारी दवाइयां फेंकी हैं यह किस योजना की दवाई है और आम जनता के बीच वितरण किये जाने के बजाए जंगल में इस दवाई को क्यों फेंकी गई है इसमें किसकी साजिश है यह बड़ी जांच का विषय है और इस मामले में शासन प्रशासन ने जांच कराई तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का बदनुमा चेहरा उजागर होगा

More Stories
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें