कौशाम्बी4अक्टूबर25*अधिशासी अधिकारी ने महिला सफाई कर्मियों को पीपीई. किट किया प्रदान*
*कौशाम्बी* मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद,मंझनपुर ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशेष पहल की गई।अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद मंझनपुर प्रतिभा सिंह ने महिला सफाई कर्मियों को पी.पी.ई. किट प्रदान किया अधिशासी अधिकारी ने कहा कि महिला सफाई कर्मियों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पी.पी.ई. किट मिलने से, उन्हें स्वच्छता कार्यों के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्राप्त होगी तथा वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुरक्षित तरीके से कर सकेंगी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा आगे भी महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*