कौशाम्बी29अक्टूबर24*कालेज में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन*

*हर्रायपुर कौशाम्बी* एन डी कॉन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर ,मूरतगंज में दीपावली का पर्व व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि इन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया तथा समस्त स्टाफ व बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी प्रधानाचार्य महेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक 5 दिनों तक यह त्यौहार मनाया जाता है जिसमें पहले दिन धनतेरस दूसरे दिन अनंत चतुर्दशी (छोटी दिवाली), तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा ,पांचवें दिन भैया दूज पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम लंका के राजा रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे थे उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था तभी से दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा।।

इस मौके पर उप प्रधानाचार्य रामनरेश यादव अभिषेक साहू ,सुनील सिंह, कुलदीप साहू,एसपी यादव राधा रानी ,सरोज अग्रवाल आकांक्षा पाल नंदिता पाल आकांक्षा यादव ममता देवी आरती श्रीवास्तव रजवंती मनीषा विश्वकर्मा महरोज फात्मा ज्योति सैनी, मुन्नी देवी, कल्लो देवी उमेश यादव अजय यादव, संतलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें