कौशाम्बी27नवम्बर24*राम वन गमन मार्ग पर पड़ने वाले निजी भवनों को हटाने का चलाया अभियान*
*महेवाघाट कौशाम्बी* राष्ट्रीय मार्ग संख्या 731A अर्थात राम वन गमन मार्ग पर निर्माण कार्य बड़े ही जोर शोर से चल रहा है।आज दिनाँक 27.11.24 को जिला प्रशासन कौशाम्बी और राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग प्रयागराज द्वारा संयुक्त अभियान चला कर मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम रामनगर,बैरागीपुर, महेवा उपहार और मवई में मार्ग निर्माण हेतु मार्ग अधिकार क्षेत्र में आ रहे ऐसे निजी भवनों को हटाने का अभियान चलाया गया जिनका मुआवजा भुगतान उनके स्वामियों को किया जा चुका है।इस अवसर पर जिला प्रशासन कौशाम्बी की ओर से उपजिलाधिकारी एस पी वर्मा एवं राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग प्रयागराज की ओर से सहायक अभियंता श्री नितिन कुमार, अवर अभियंता श्री विमल सरोज,श्री आशीष पाण्डे और पंकज जायसवाल पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त कार्य को दो वर्षों में पूर्ण करने के निर्देश मिले हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस कार्य की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More Stories
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज