कौशाम्बी27नवम्बर23*जिला क्षय रोग आधिकारी को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित*
*कौशाम्बी।* भारत सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनवरी 2022 में सर्वे कराया गया, जिसमें यह पाया गया कि क्षय रोग के मरीज जनपद कौशांबी में 20% से ज्यादा कम हो गए हैं, इस उपलब्धि पर राज्य स्तर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा प्रदेश के 11 जनपदों के जिला क्षय रोग अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
जनपद कौशांबी से यह सम्मान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सनत कुमार झा द्वारा प्राप्त किया गया डॉक्टर सनत कुमार झा द्वारा बताया गया कि यह उपलब्धि विभाग के समस्त कर्मचारियों के परिश्रम, जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्राप्त किया गया है । जिला क्षय रोग अधिकारी ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में जनपद कौशांबी में क्षय रोग के रोगियों के लिए एक अलग से सर्वे कराया जाएगा जिसमें क्षय रोग के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज होने की गणना की जाएगी सर्वे में सफलता प्राप्त करने पर जनपद कौशांबी का सिल्वर मेडल प्राप्त करने का लक्ष्य होगा।

More Stories
प्रयागराज २२ जनवरी २६**योगी आदित्यनाथ की सरकार का शंकराचार्य पर अगला वार।*
कानपुर नगर 19जनवरी 26*अधिवक्ताओं ने बिल्हौर उपजिलाधिकारी संजीव दीक्षित को ज्ञापन दिया
कानपुर नगर 19जनवरी 26*पूर्व की भांति चांदनी नर्सिंग होम की लापरवाही व भ्रष्टाचार फिर उजागर*