कौशाम्बी25नवम्बर2022*नगर वासियों की शिकायत पर सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई*
*आखिर क्यों नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी सड़क निर्माण कार्य का स्टीमेट देने से कर रहे इनकार*
*सीमेंट और बालू से ही मात्र बनाई जा रही थी सड़क*
*जिम्मेदार अधिकारी मापक की खुले आम उड़ा रहे थे धज्जियां*
*निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के जेई ने सड़क निर्माण में पाई काफी खामियां*
*ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर आखिर कब करेगा प्रशासन कार्रवाई*
*_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के नगर पंचायत सराय अकिल से हैं जहां नगर पंचायत सराय अकिल के वार्ड नंबर 11 में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था नगर वासियों ने जब इसकी जांच की तो सड़क में लगाए जा रहे मसाले में गिट्टी तो नाममात्र की भी नहीं थी और बालू और सीमेंट का लेप लगाकर सड़कों को तैयार किया जा रहा था इसी को लेकर नगर पंचायत सराय अकिल के सैकड़ों नगर वासियों ने मिलकर इसका विरोध करते हुए सड़क के कार्य को रुकवाया। जांच करने के बाद ही रास्ते में काम दुबारा लगाने की मांग की। वहीं नगर वासियों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के जेई ने पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान काफ़ी खामियां भी जेई ने लोगों को जांच कर पुनः सही तरीक़े से सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिलाया*_
जनपद कौशांबी के नगर पंचायत सराय अकिल के नगर वासियों के काफी मेहनत व काफ़ी शिक़ायत के बाद काफ़ी सालों इंतजार करने के बाद नगर पंचायत सराय अकिल की तरफ से वार्ड नंबर 11 की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जो करीब कुल 63 मीटर की लंबी सड़क है। जो राम चंद्र यादव के घर से होते हुए कंचन मार्केट पर जा कर समाप्त होती है। वही अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि यह सड़क करीबन 5.26000 की लागत से बनकर तैयार होना था। वही इस सड़क को बनाने की जिम्मेदारी ठेकेदार पवन तिवारी को दी गई थी। वहीं वार्ड नंबर 11 की सड़कों पर रात में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया सुबह सड़क का निर्माण कार्य हो ही रहा था कि तभी अचानक नगर वासियों ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की तब उन्होंने देखा की सड़क में गिट्टी तो नाममात्र की भी नहीं दिख रही थी मात्र सीमेंट बालू मिलाकर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा था वही उसके बाद सड़क के साइड में दोनो तरफ़ बॉक्सिंग खुले में ईट रखकर ढलाई की जा रही थी। जिसको देखकर नगर वासियों ने इसका विरोध भी किया और अधिशासी अधिकारी को नगर वासियों ने घेरा अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव व पीडब्ल्यूडी जेई अवधेश कुमार ने पहुंच कर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जिसमें पीडब्ल्यूडी के जेई अवधेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में मापक के विपरीत कई कमियां सड़क निर्माण कार्य में बताया जैसे बॉक्सिंग में खुले ईट रखकर ढलाई करना, एवं निर्माण कार्य में तीन नंबर की ईट का उपयोग करना, सड़क निर्माण कार्य के दौरान पैथम ज्वाइन कान होना एवं 6 इंची की ढलाई में मात्र 2.5 इंची की ढलाई ही सड़क निर्माण कार्य में पाई गई जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी के जेई अवधेश कुमार ने जांच करने के बाद सड़क को पुनः सही ढंग से बनवाने का नगर वासियों को आश्वासन दिया।

More Stories
नई दिल्ली *शनिवार, 21 मार्च 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
लखनऊ 21 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *21 मार्च 2026 ,यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार*आज का राशिफल*