July 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25दिसम्बर*भारत रत्न अटल जी ने मजबूत भारत संकल्पना को दिया मूर्त रूप - सीमा द्विवेदी*

कौशाम्बी25दिसम्बर*भारत रत्न अटल जी ने मजबूत भारत संकल्पना को दिया मूर्त रूप – सीमा द्विवेदी*

कौशाम्बी25दिसम्बर*भारत रत्न अटल जी ने मजबूत भारत संकल्पना को दिया मूर्त रूप – सीमा द्विवेदी*

*भाजपा जिला कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती*

*कौशाम्बी।* भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई ने एक ऐसा व्यक्तित्व पेश किया था जिसके सामने पूरा देश यह कहने के लिए और सोचने के लिए मजबूर हो जाता था कि उनका कोई विपक्ष नहीं है। उन्होंने मजबूत नैतिकता के सहारे दो सदस्य वाली पार्टी को वह रास्ता दिखाया कि आज वह दुनिया की सबसे बड़े कार्यकर्ताओं वाला दल है। आज पूरा देश उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना कर अपने आप में गर्व महसूस करता है। उक्त बातें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कही इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद व राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन ऐसा रहा है कि उस पर आज तक किसी प्रकार का दाग नहीं रहा है। उनके जीवन से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रेरणा लेता है और उन्हीं का दिखाया हुआ यह रास्ता है जो आज पूरे देश में राष्ट्रीयता और एकात्म वाद की विचारधारा शासन में है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो सरकार चलाते हुए देश के लोगों की सेवा कर रही है उसका रास्ता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने ही दिखाया था। आज देश उनके जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए गर्व की अनुभूति करता है। इस मौके पर आयोजित बैठक को राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर तथा जिला अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रभारी अनिल सिंह, शीतला प्रसाद पटेल, लाल बहादुर चौधरी, धर्मराज मौर्य, ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी, संजय जयसवाल, वेद प्रकाश सत्यार्थी, चक्रेश मिश्रा, राकेश पाण्डेय, रमेश पाल, कमल कुशवाहा, करुणेश त्रिपाठी, अलोक तिवारी, दिलीप अग्रहरी, महेश लोधी, ज्योति केशरवानी, संगीता सरोज, सत्यम केशरवानी, हरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.